Uncategorized
बालोद में लाइब्रेरी से लौट रही युवती पर एसिड अटैक, सिंचाई कॉलोनी की घटना, हमलावर का सुराग नहीं

छत्तीसगढ़ के बालोद स्थित सिंचाई कॉलोनी में सोमवार को लाइब्रेरी से घर लौट रही 22 वर्षीय युवती पर अज्ञात युवक ने एसिड फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से इलाके में आक्रोश है तथा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।




