Uncategorized
आरोपों की जांच में दस्तावेज और सुनवाई का मौका नहीं दिया, हाई कोर्ट ने रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति रद की

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने बेमेतरा जिले की ग्राम पंचायत हथीदोब में पदस्थ रोजगार सहायक हेमलता सिन्हा की सेवा समाप्ति के आदेश को रद कर दिया है। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि किसी भी संविदा कर्मचारी के खिलाफ अनियमितता या आरोप के आधार पर दंडात्मक आदेश जारी करने से पहले उचित जांच और सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है।




