छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार 4 अक्टूबर से आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। शहर के गुढियारी इलाके में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे।
.

इस दरबार में बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा सुनाएंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों ने लाखों भक्त इसमें शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। कार्यक्रम में किसी भी तरह का विवाद ना हो, इसलिए पुलिस के अलावा 5 हजार बाउंसर्स भी तैनात रहेंगे। आज से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुनाएंगे।

आयोजन 4 से 8 तक अक्टूबर तक
आयोजन 4 अक्टूबर से शुरू होगा और 8 अक्टूबर तक चलेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा कार्यक्रम के लिए आयोजकों की तरफ से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अनुमान है कि इस दिव्य दरबार में प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग उपस्थित होंगे।
समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। बीते दिनों 14 सितंबर को कार्यक्रम कार्यालय का पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया।
मुख्य आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का केंद्र बिंदु होगा। पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, यातायात और भक्तों के बैठने जैसी व्यवस्थाओं का संचालन और समन्वय यहीं से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि और भक्तगण मौजूद रहे।

8 हजार से ज्यादा लोग देंगे सेवा
‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सौरभ कुमार ने बताया, कि आयोजन के दौरान लाखों श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में बुजुर्गों और विकलांगों को परेशानी ना हो, इसलिए 4 से 8 अक्टूबर तक नि:शुल्क 200 ई-रिक्शा चलाया जाएगा। इन रिक्शों से कहीं से भी कथा स्थल तक आ और जा सकते है। भक्तों के लिए रोजाना रात्रि 9 और सुबह 10 बजे भोजन (भंडारा) की व्यवस्था नि:शुल्क किया गया है। वहीं आठ हजार से ज्यादा लोग सेवा देंगे।
यहां खड़ी कर सकेंगे गाड़ियां
कथा सुनने के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं के लिए समिति ने पॉर्किंग की व्यवस्था की है। साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में कार व बाइक श्रद्धालु खड़ी कर सकेंगे।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेते हुए सीएम साय।
ये होंगे शामिल
कथा सुनने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कौशल्या देवी साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, वीणा सिंह, , मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल है।
<
