![]()
.
शासकीय नवीन महाविद्यालय कुंडा में विश्व एड्स दिवस पर स्टूडेंट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिए ग्रामीणों को एचआईवी से बचाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एड्स के लक्षण, रोकथाम और इसके प्रति जागरूकता के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा ने की। वहीं महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष परषोत्तम निर्मलकर ने छात्र-छात्राओं को एड्स के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एड्स से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगोली, पोस्टर प्रदर्शन और जागरूकता रैली के माध्यम से सेफ लाइफ-सेव लाइफ का संदेश समाज तक पहुंचाया। महाविद्यालय की जिज्ञासा पात्रे और डॉ. पूर्णिमा साहू ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के सदस्य रमन खनूजा, दिव्या भारती, गुलाबा धृतलहरे, केशव जायसवाल, झगर साहू, पूनम बैस, माया भास्कर, गुलशन चन्द्राकर, अनिता देवांगन, विकास जोशी, रामचन्द्र कुम्भकार, महेश कोशरिया, सौरभ धावलकर, अंजू रजक सहित सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
<
