कोरबा के टीपी नगर स्थित आकांक्षा सेल्स कॉरपोरेशन में रविवार सुबह चोरी हो गई। दुकान संचालक दीपक अग्रवाल जब सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने शटर का ताला टूटा और शटर हल्का खुला पाया। दुकान के अंदर काउंटर खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। उ
.
दीपक अग्रवाल ने बताया कि चोर दुकान के काउंटर से 80 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान ले गए हैं। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। दुकान में ऑटो पार्ट्स सहित लाखों रुपये का कीमती सामान रखा था, जिसमें से अन्य क्या-क्या चोरी हुआ है, इसका आकलन अभी किया जा रहा है।



शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने जानकारी दी कि दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आसपास की कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, जिससे चोरों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने दुकानदारों से अपने सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने की अपील की है।


दुकानदारों ने जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की
स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। दुकानदारों ने पुलिस से चोरी पर अंकुश लगाने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
टीपी नगर क्षेत्र में कई छोटे-बड़े होटल देर रात तक खुले रहते हैं, जहां विभिन्न प्रकार के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दुकानदारों ने ऐसे होटलों को निर्धारित समय पर बंद कराने की भी मांग की है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
<
