कोरबा में दशहरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार (1 अक्टूबर) दोपहर हुई तेज बारिश और हवा के कारण रावण के पुतले गिर गए। घंटाघर ओपन थिएटर और एमपी नगर में खड़े किए गए विशाल पुतले गिरने से अब कलाकारों को फिर से पुतला सुधारना पड़ रहा है।.नगर निगम द्वारा घंटाघर ओपन थिएटर में एक बड़ा रावण पुतला तैयार हो गया था। यह आयोजन पहली बार बड़े स्तर पर हो रहा था, जिसमें आकर्षक मंच और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी।इसी तरह, एमपी नगर में खड़ा किया गया रावण का पुतला भी बारिश की तेज बौछारों के कारण गिर…
Author: admin
कवर्धा| शहर के मारुति वार्ड स्थित अंबे चौक में नवरात्र पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। अंबे चौक दुर्गा समिति द्वारा प्रतिदिन जसगीत व माता सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें मंडली के सदस्यों ने.इसके बाद परंपरा अनुसार नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। समिति के पदाधिकारियों के साथ मोहल्लावासी भी कन्या भोज में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से नगर के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं शाम को दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं को पोहा वितरण भी किया
कवर्धा| टीचर्स एसोसिएशन ने राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदा.केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का लाभ विगत एक जुलाई 2025 से प्रदान किया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले जारी मोदी की गारंटी 2023 में प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले डीए के समान ही डीए देने का वादा किया है। प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों को विगत जुलाई से तीन…
प्रशांत गुप्ता/ अमिताभ अरुण दुबे की रिपोर्ट.छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अफसरों ने सबसे बड़ा षड्यंत्र रचते हुए सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया है। उस समय के एक मंत्री, 2 मुख्य सचिव, 1 अतिरिक्त मुख्य सचिव, 3 सचिव और 2 अन्य अफसरों ने (पद पर रहते हुए) राज्य श्रोत (नि:शक्तजन) संस्थान (एसआरसी) नामक एनजीओ बनाया। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी में नियम-विरुद्ध पंजीयन करवाया।फिर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के करोड़ों रुपए इसमें ट्रांसफर करवाते गए। 30 कर्मचारियों को 2-2 जगहों पर पदस्थ दिखाकर 5 सालों तक इनका वेतन (34 लाख रुपए सालाना) निकाला। 2004 में गठित एसआरसी ने 2018…
बस्तर दशहरे की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक मावली परघाव की रस्म बुधवार (1 अक्टूबर) की रात अदा की गई। माता दंतेश्वरी और माता मावली की डोली और छत्र का राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव समेत हजारों भक्तों ने स्वागत किया। माता के स्वागत के लिए सड़कों पर फू.मावली परघाव की रस्म देखने और माता का दर्शन करने सड़कों पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। सड़क किनारे स्थित घरों की छत के ऊपर भी भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। माता की डोली और छत्र पर फूल बरसाए गए। वहीं, आज 8 चक्कों वाले विजय रथ की परिक्रमा होगी।बस्तर…
गरियाबंद जिले में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत। दोनों का शव अस्पताल लाया गया था।छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। गरियाबंद जिले में दो महिलाओं की और रायगढ़ जिले में दो युवकों की जान गई। दोनों ही घटनाओं में पीड़ित तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर ग.पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 60 मिमी बारिश बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में हुई। मौसम विभाग…
नवरात्रि पर्व के नौ दिन बाद महामाया देवी का हुआ राजसी श्रृंगार।नवरात्र पर्व के नवमी तिथि पर रतनपुर स्थित महामाया देवी का राजश्री श्रृंगार किया गया। आदिशक्ति माता को 5 किलो स्वर्ण आभूषण से सजाया गया, जिसके बाद महाआरती हुई। 56 भोग लगाकर कन्या और ब्राह्मण भोज कराया। इस दौरान मां का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जु.वहीं, महानवमी पर्व पर शहर में जगह-जगह दुर्गा पंडालों पर हवन पूजन, कन्या भोजन और भंडारे का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल की तरह बिलासपुर शहर में नवरात्र पर्व पर पंडालों में पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की गई।इसके साथ ही…
बिलासपुर में पुलिस मैदान सहित 10 से अधिक जगहों पर होगा रावण दहन।बिलासपुर में नवरात्र पर्व की नवमी के बाद आज विजयादशमी यानी कि दशहरा उत्सव की धूम रहेगी। पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, नूतन चौक, साइंस कॉलेज सहित 10 से अधिक जगहों पर 60-100 फीट के रावण दहन का आयोजन किया गया है, जिसमें जमकर आतिशबाजी होगी।.शहर में सबसे बड़ा रावण 101 फीट का बनाया गया है, जिसका दहन साइंस कॉलेज मैदान में होगा। विधायक अमर अग्रवाल सबसे ज्यादा 7 अलग-अलग जगहों पर रावण दहन करेंगे। वहीं, शहर के गांधी चौक से लेकर चौक-चौराहों पर रावण का बाजार सज गया…
शहर के मैदानों में रावण दहन के लिए तैयारियां की जा रही हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 3 अलग-अलग जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर का सबसे बड़ा रावण का पुतला 57 फीट का है, जिसका दहन नटवर हाई स्कूल मैदान में होगा। इसके बाद रामलीला मैदान में 51 फीट और मिनी स्टेडियम मे.विजय दशमी के अवसर पर सबसे पुराना रावण दहन का कार्यक्रम रामलीला मैदान में होता है। यहां रामलीला का मंचन और रावण दहन पिछले करीब 59 सालों से किया जा रहा है। बता दें कि शहर में…
दुर्ग जिले में विजयादशमी पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने की तैयारी की है। जिलेभर में कुल 98 स्थलों पर दशहरा पर्व और रावण दहन का आयोजन होगा। इनमें से 21 बड़े कार्यक्रम स्थलों को पॉइ.दुर्ग पुलिस ने त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए लगभग 600 जवानों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया है। इनमें 03 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 10 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे। सभी अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया…