Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bastar Dussehra… The ritual of Mavalli Parghav is completed | बस्तर दशहरा…मावली परघाव की रस्म पूरी: माता की डोली-छत्र का राजपरिवार ने किया स्वागत; आज होगी 8 चक्कों वाले विजय रथ की परिक्रमा – Jagdalpur News
Breaking News

Bastar Dussehra… The ritual of Mavalli Parghav is completed | बस्तर दशहरा…मावली परघाव की रस्म पूरी: माता की डोली-छत्र का राजपरिवार ने किया स्वागत; आज होगी 8 चक्कों वाले विजय रथ की परिक्रमा – Jagdalpur News

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 113 1 1759372629
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बस्तर दशहरे की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक मावली परघाव की रस्म बुधवार (1 अक्टूबर) की रात अदा की गई। माता दंतेश्वरी और माता मावली की डोली और छत्र का राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव समेत हजारों भक्तों ने स्वागत किया। माता के स्वागत के लिए सड़कों पर फू

.

मावली परघाव की रस्म देखने और माता का दर्शन करने सड़कों पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। सड़क किनारे स्थित घरों की छत के ऊपर भी भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। माता की डोली और छत्र पर फूल बरसाए गए। वहीं, आज 8 चक्कों वाले विजय रथ की परिक्रमा होगी।

बस्तर दशहरे की मावली परघाव की रस्म पूरी।

बस्तर दशहरे की मावली परघाव की रस्म पूरी।

लोगों ने अपने घरों की छत पर खड़े होकर पूरी रस्म देखी।

लोगों ने अपने घरों की छत पर खड़े होकर पूरी रस्म देखी।

राज परिवार ने निभाई रस्म

बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि, बस्तर में अब तक जितने भी राजा थे सभी इस रस्म की अदायगी के समय कांटाबंद (राजा के सिर में फूलों का ताज) पहनकर ही माता की आराधना करने आते थे। मैं भी इसी परंपरा को निभा रहा हूं। यह कांटाबंद का फूल बस्तर के जंगल में मिलता है। इसकी अपनी एक अलग विशेषता है।

उन्होंने कहा कि, इसे पहनकर मां दंतेश्वरी और मां मावली के छत्र और डोली को प्रणाम कर डोली को कंधे पर उठाकर राज महल लाया हूं। माता बस्तर दशहरे में शामिल होंगी। जब तक माता की विदाई नहीं होती, तब तक माता राजमहल प्रांगण में ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि, माता हमारी इष्ट देवी हैं। बस्तर दशहरे में शामिल होने सदियों से आ रहीं हैं।

भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई थी।

भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई थी।

दंतेवाड़ा पहुंच दिए थे निमंत्रण

दरअसल, सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव इस बार भी शारदीय नवरात्रि की पंचमी के दिन दंतेवाड़ा पहुंचे थे।

उन्होंने आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को मंगल पत्र भेंट कर बस्तर दशहरा में शामिल होने निमंत्रण दिया था। जिसके बाद अष्टमी के दिन माता की डोली और छत्र को जगदलपुर के लिए रवाना किया गया था।

अष्टमी की देर रात छत्र और डोली जगदलपुर पहुंचीं। जिसके बाद नवमी की रात मावली परघाव की रस्म अदा की गई। परंपरा के अनुसार बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव माता का स्वागत करने के लिए पहुंचे।

मावली परघाव की रस्म में दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत CEO जयंत नाहटा, SP गौरव राय समेत अन्य अफसर, मंदिर समिति के सदस्य, MLA, भी डोली और छत्र के साथ पहुंचे थे।

जगदलपुर में राज परिवार के सदस्य, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप, MLA किरण सिंहदेव , IG, सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, SP शलभ सिन्हा समेत प्रशासन की टीम ने स्वागत किया।

जोगी उठाई रस्म भी हुई पूरी

जगदलपुर के सिरहासार भवन में जोगी उठाई की रस्म भी पूरी की गई। जोगी 9 दिनों से उपवास रहकर एक कुंड में बैठ माता की आराधना और तपस्या किए। जोगी को उठाकर माता के स्वागत के लिए लाया गया।

बस्तर दशहरा में यह रस्म बेहद महत्वपूर्ण होती है। नवरात्र के शुरुआत में ही जोगी तपस्या करने के लिए बैठते हैं ताकि बिना किसी बाधा के दशहरा संपन्न हो जाए।

आज होगी भीतर रैनी की रस्म

आज 8 चक्कों वाले विजय रथ की परिक्रमा होगी। किलेपाल के ग्रामीण रथ खींचेंगे। रथ परिक्रमा के बाद भीतर रैनी की रस्म अदा की जाएगी। जिसमें ग्रामीण परंपरा अनुसार रथ की चोरी करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत:देर रात काम से लौट रहे थे, बाइक के उड़े परखच्चे, परिजनों ने किया चक्काजाम

April 21, 2026

बीरगांव ईंट भट्ठे पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू:पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, तड़के सुबह छह बजे बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

April 21, 2026

भीड़ को देखते तीन बड़े रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेन:कोरबा–बेंगलुरु, खड़गपुर–पुणे और आद्रा–मुंबई के लिए चलेंगी, रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर से बड़े स्टेशनों पर हॉल्ट

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068209
Views Today : 82
Views Last 7 days : 1054
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89165
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.