Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rain in Korba caused Ravana’s effigies to fall. | कोरबा में बारिश से रावण के पुतले गिरे: सुधार कार्य में लगी समिति; दशहरा के पहले शराब दुकानों में रही भीड़ – Korba News
Breaking News

Rain in Korba caused Ravana’s effigies to fall. | कोरबा में बारिश से रावण के पुतले गिरे: सुधार कार्य में लगी समिति; दशहरा के पहले शराब दुकानों में रही भीड़ – Korba News

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 10 02 094442 1 1759378450
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में दशहरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार (1 अक्टूबर) दोपहर हुई तेज बारिश और हवा के कारण रावण के पुतले गिर गए। घंटाघर ओपन थिएटर और एमपी नगर में खड़े किए गए विशाल पुतले गिरने से अब कलाकारों को फिर से पुतला सुधारना पड़ रहा है।

.

नगर निगम द्वारा घंटाघर ओपन थिएटर में एक बड़ा रावण पुतला तैयार हो गया था। यह आयोजन पहली बार बड़े स्तर पर हो रहा था, जिसमें आकर्षक मंच और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी।

इसी तरह, एमपी नगर में खड़ा किया गया रावण का पुतला भी बारिश की तेज बौछारों के कारण गिर गया। इन घटनाओं के बाद अब समिति फिर से पुतले को खड़े करने की तैयारी कर रही है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आयोजन होगा।

बारिश के कारण मैदान की व्यवस्था भी बिगड़ गई थी।

बारिश के कारण मैदान की व्यवस्था भी बिगड़ गई थी।

जिले में 2 अक्टूबर ड्राइ डे रहेगा

जिले में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और रावण दहन के अवसर पर शराब दुकानें बंद रहने के कारण मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ देखी गई। कोरबा में 1 अक्टूबर को दिनभर शराब दुकानों पर लोग शराब खरीदते नजर आए, ताकि अगले दिन ड्राई डे पर उन्हें परेशानी न हो।

मदिरा प्रेमियों ने बताया कि 2 अक्टूबर को शराब दुकानें बंद रहेंगी, जिससे रावण दहन के दौरान उनका ‘मजा किरकिरा’ हो सकता है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि नौ दिनों के नवरात्र के बाद वे रावण दहन के दिन शराब का सेवन करना चाहते हैं, इसलिए एक दिन पहले ही खरीदारी कर रहे हैं।

दशहरा के एक दिन पहले शराब दुकानों में रही भीड़।

दशहरा के एक दिन पहले शराब दुकानों में रही भीड़।

अधिकांश शराब प्रेमी बोतलें खरीदते दिखे, वहीं कई लोग थैले लेकर पहुंचे थे, जो कल की तैयारी में थे। शराब दुकानों के बाहर एक बोर्ड भी लगाया गया था, जिस पर स्पष्ट लिखा था कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण शराब दुकानें बंद रहेंगी।

शहर की शराब दुकानों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के बार भी 2 अक्टूबर को बंद रहेंगे। इस घोषणा से मदिरा प्रेमियों में निराशा देखी गई।शराब दुकानें बंद होने के कारण कुछ लोग शराब खरीदकर ऊंचे दामों पर बेच सकते हैं।

कोरबा एसपी भूषण एक्का ने बताया कि अवैध शराब की खरीदी-बिक्री की सूचना पर पुलिस पहले भी कार्रवाई करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कल ऐसी कोई सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों से ऐसी जानकारी संबंधित थाना या चौकी को देने की अपील की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत:देर रात काम से लौट रहे थे, बाइक के उड़े परखच्चे, परिजनों ने किया चक्काजाम

April 21, 2026

बीरगांव ईंट भट्ठे पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू:पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, तड़के सुबह छह बजे बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

April 21, 2026

भीड़ को देखते तीन बड़े रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेन:कोरबा–बेंगलुरु, खड़गपुर–पुणे और आद्रा–मुंबई के लिए चलेंगी, रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर से बड़े स्टेशनों पर हॉल्ट

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068209
Views Today : 82
Views Last 7 days : 1054
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89165
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.