Author: admin

आंदोलन स्थल पर रात में भी चैतुराम के साथ गांव के अन्य लोग मौजूद थेरायगढ़ जिले में सड़क बनाने की मांग को लेकर OBC महासभा के संभाग उपाध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गए है। छाल क्षेत्र में तकरीबन 8-10 किमी की सड़क की हालत खराब है। उनके इस हड़ताल का ग्रामीणों ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि SECL की गाड़ी चलने के कारण रोड खर.ऐसे में चैतूराम साहू (52 साल) ने अब रोड नहीं बनने तक मौन रहते हुए मरते दम तक भूख हड़ताल कर आंदोलन शुरू किया है। बता दें कि चंद्रशेखरपुर पुल से छाल तक, धूल…

Read More

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ग्रामीणों पर भड़क गए।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ग्रामीणों पर भड़क गए। ग्रामीण निस्तारी तालाब की समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि ‘कुछ भी बोलते हो, ज्यादा होशियारी मत दिखाओ समझे न, अनावश्यक बात करने से कोई मतलब नह.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण बदसलूकी कर रहा था। गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह मामला छुरा ब्लॉक के ग्राम सरकड़ा का है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मालगुजार परिवार ने तालाब पर…

Read More

जांजगीर| पामगढ़ पुलिस ने कोसीर में दबिश देकर जुआ खेलते 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.जुआरियों में मुकेश केशी , नंदकुमार दिनकर , प्रेम कुमार लहरे, रोशन प्रसाद जांगड़े, मनोज कुमार बंजारे , प्रकाश बांधी , अजय कुमार लहरे , अमित कुमार दिनकर और राजेश दिनकर शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं। जुआरियों से 13280 रुपए नकद और ताश जब्त किया गया। सभी पर तहत कार्रवाई की गई।

Read More

.संपत्तिकर प्रणाली को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए 12 अगस्त को जीआईएस आधारित संपत्तिकर पोर्टल https://cgurbangis.i n शुरू किया गया था।इस पोर्टल के माध्यम से संपत्तिकर प्रबंधन के लिए निकायों के कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल भी विकसित किया गया है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान प्राप्त करने, संपत्ति डेटा में संशोधन करने और अन्य प्रशासनिक कार्य करने की सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी नगर पालिकाओं में इस सुविधा की शुरुआत नहीं हो पाई है। लोग आज भी मैनुअल तरीके से संपत्तिकर, जलकर और अन्य टैक्स जमा कर रहे हैं। इधर…

Read More

.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन को साकार करने के संकल्प के साथ भाजपा मंडल जांजगीर-नैला की ओर से आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।मुख्य वक्ता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना हमारा पहला कर्तव्य होना…

Read More

कोंडागांव20 मिनट पहलेकॉपी लिंककोंडागांव| लक्ष्मी बाई लंबे समय से आवासहीन थीं। फुटपाथ पर झिल्ली तानकर जीवन बिता रही थीं। उनके पास न राशन कार्ड था, न पेंशन और न ही योजनाओं की जानकारी, लेकिन सुशासन त्योहार के दौरान पालिका के अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध ली। पालिका अध्यक्ष नर

Read More

कोंडागांव8 मिनट पहलेकॉपी लिंककोंडागांव| दुर्ग में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 1 रजत और 1 का

Read More

.सेलून व्यवसाय को संरक्षित करने सहित 5 सामाजिक मांगों को लेकर मंगलवार को सर्व सेन समाज के नेतृत्व में सेलून व्यवसाय कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम के नाम कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज एवं प्रदेश सेलून संघ द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय एवं निर्देश पर 7 अक्टूबर को सेन समाज मुख्यमंत्री के नाम प्रत्येक जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।सर्व सेन समाज जिला धमतरी के नेतृत्व में सेन समाज अपने हितों की रक्षा, पहचान और सम्मान कायम रखने अपनी पारंपरिक व्यवसाय सेलून व्यवसाय को संरक्षित रखने, सेलून की आड़ में चल…

Read More

.नव पदस्थ कलेक्टर जितेंद्र यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में सीएम कांफ्रेंस है। इसके पहले सभी विभागों के कामों की समीक्षा की जाएगी। ताकि रुके हुए कामों में गति आ सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में जनदर्शन का आयोजन तो होता है लेकिन कोशिश की जाएगी कि दूरदराज से आने वाले फरियादियों की शिकायतें ब्लॉक मुख्यालय में ही हल हो जाएं। ब्लॉक स्तर पर बैठे अफसर समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उन समस्याओं को वहीं हल करें, ताकि शिकायतकर्ता को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता ही…

Read More

गरीब मरीजों का सहारा बनने के लिए राजधानी में खोले गए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब प्रवेश करने के लिए पैसा देना पड़ रहा है। बाइक से जाने वाले मरीजों से 10 रुपए और ऑटो या कार से जाने वालों से 30 रुपए वसूला जा रहा है। बारह घंटे के बाद.एम्स में रोजाना करीब 3 हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। करीब इतनी ही बाइक और अन्य गाड़ियां भी आती हैं। बिना पैसे लिए ठेकाकर्मी अस्पताल में घुसने नहीं दे रहे हैं। वे सीधे कहते हैं, चाहे 5 मिनट हो या 5 घंटे, पहले पार्किंग के पैसे दो,…

Read More