जांजगीर-चांपा जिले के पुटपूरा गांव के नवा तालाब में एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। महिला की पहचान 48 वर्षीय सरस्वती राठौर के रूप में हुई है। उसके गले में ईंट बंधी मिली है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।.घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है एक दिन पहले पति पत्नी का झगड़ा हुआ था। अगले दिन ही पत्नी की लाश मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी…
Author: admin
एक बाइक में एक-दूसरे पर लटककर की स्टंटबाजी।बिलासपुर में सड़क पर बाइक से फरार्टे मारते स्टंट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक एक बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक एक-दूसरे के बाजू में बैठकर स्टंट करते नजर आ.सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि बुधवार को बाइक सवार चार युवक स्टंटबाजी कर रहे थे। जिसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश दिए। इसके बाद सरकंडा पुलिस की टीम ने युवकों की जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि खमतराई…
सूरजपुर के गोरखनाथपुर में रेण नदी के किनारे पार्टी करने गए युवकों में से एक युवक नदी पार करने के दौरान डूब गया। तीसरे दिन युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। साथ गए युवकों ने घटना की जानकारी शाम को दी, इसके कारण गुरुवार को उसका रेस्क्यू श.जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नर्सरी कालोनी निवासी किशन यादव (19 वर्ष )पिता राजकुमार यादव अपने तीन अन्य मित्रों संजय यादव, तारक दास, पुनीत यादव के साथ पार्टी मनाने गोरखनाथपुर फिल्टर प्लांट के पास गए थे। युवकों ने पार्टी की फिर नहाने के लिए नदी में उतरे। किशन…
रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने नगर निगम की आगामी सामान्य सभा की तारीख तय कर दी है। यह सभा 29 अक्टूबर को होगी, जिसमें कुल 16 एजेंडों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी। महापौर मीनल चौबे के कार्यकाल की यह बजट के बाद दूसरी सामान्य सभा होगी।.नगर निगम के सदन में भाजपा पार्षदों का बहुमत है, इसलिए हंगामे की संभावना कम बताई जा रही है। हालांकि, भाजपा पार्षद इस दौरान अपने-अपने वार्डों में पेयजल, सफाई, बिजली, सड़क और नाली जैसी स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।पहली बार बीजेपी के 15 पार्षदों ने लगाए सवालसभापति सूर्यकांत राठौर ने…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहा संगठन सृजन अभियान अब अंतिम चरण में है। राज्य के लगभग 80 प्रतिशत जिलों में चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दीपावली तक यह काम पूरा हो जाएगा।.कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते हुए पर्यवेक्षक।प्रदेश में 41 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों के लिए 6-6 नामों का पैनल तैयार करेंगे, जिसे कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा। पैनल की समीक्षा के बाद अंतिम सूची तय होगी। इन सबके बीच रायपुर जिला में अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर ओबीसी समुदाय से आने वाले…
इस मामले में पुलिस ने अजय कुमार मिश्रा निवासी हीरापुर कबीर नगर को गिरफ्तार किया है।रायपुर की फर्जी नंबर प्लेट लगी एक ट्रक का बिहार में चालान हुआ है। यह फर्जी नंबर प्लेट रायपुर के एक ट्रांसपोर्टर के पूर्व कर्मचारी ने अपनी ट्रक में लगाया था। बिहार पुलिस ने जब नियम तोड़ने को लेकर ट्रक का चालान किया तो चालान में ड्राइवर की फोटो से उसकी.रायपुर पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक क्रमांक CG-04-LM-2804 का 29 अगस्त को बिहार में 10 हजार का चालान किया गया। इस चालान में ड्राइवर की फोटो भी मिली। पुलिस ने जब मालिक करनदीप सिंग…
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के प्रगति वन महिला स्वयं सहायता समूह ने इस दीपावली पर गोबर और मिट्टी से बने 7000 रंग-बिरंगे दीयों का निर्माण किया। इन दीयों की क्षेत्र में भारी मांग रही, जिससे समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ मिला और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग.समूह की सचिव सरस्वती ठाकुर ने बताया कि ये दिये गोबर और मिट्टी से तैयार किए जाते हैं, जिन्हें बाद में आकर्षक रंगों से सजाया जाता है। एक दिए की कीमत 3 रुपए निर्धारित की गई थी।इस साल कुल 7000 दीयों की बिक्री हुई, जो महिलाओं के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भाई बहन के बीच झगड़े को शांत कराने आए पड़ोसी का मर्डर हुआ है। घटना 1 साल पहले की है। ग्राम सिंगलटोला में आरोपी अपनी बहन से लड़ाई कर रहा था, आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचा जिसे भाई ने चाकू घोंपकर मार डाला।.घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है। मामला तब से कोर्ट में चल रहा था। 17 अक्टूबर को कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसपर दो हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर 3 महीने और कारावास भुगतना होगा।मर्डर का आरोपी गणेश उर्फ गन्ने बैगाये है पूरा मामलायह…
धमतरी जिले में 3 अलग-अलग जगहों में जुआ खेलते 17 आरोपी पकड़ाए है। जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 72 हजार 820 रुपए नकद, मोबाइल फोन और 6 बाइक जब्त की गई हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।.पुलिस अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष जिले में अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार तीन जगहों पर छापेमारी की। कही किराये के मकान में तो कही खुले में जुआ चल रहा था।पहला मामला- 2 लाख का सामान जब्तपहला मामला ब्रम्ह चौक स्थित रोशन गुप्ता के…
राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की कमी और ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टरों पर नाराजगी जताई।.कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी, दवाई वितरण शाखा, फार्मेसी, शिशु वार्ड और पेइंग वार्ड सहित अलग-अलग विभागों का जायजा लिया।उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे इलाज और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में समुचित इलाज व्यवस्था और निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।साफ-सफाई की कमी…