Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 17 gamblers caught gambling in Dhamtari | धमतरी में जुआ खेलते पकड़ाए 17 जुआरी: 2 लाख कैश, 6 बाइक बरामद; किराये के मकान में चल रहा था जुआ – Dhamtari News
Breaking News

17 gamblers caught gambling in Dhamtari | धमतरी में जुआ खेलते पकड़ाए 17 जुआरी: 2 लाख कैश, 6 बाइक बरामद; किराये के मकान में चल रहा था जुआ – Dhamtari News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e7efafc9 065c 49eb 9f79 c0c25aa9eb24 1760757900700
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी जिले में 3 अलग-अलग जगहों में जुआ खेलते 17 आरोपी पकड़ाए है। जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 72 हजार 820 रुपए नकद, मोबाइल फोन और 6 बाइक जब्त की गई हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

पुलिस अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष जिले में अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार तीन जगहों पर छापेमारी की। कही किराये के मकान में तो कही खुले में जुआ चल रहा था।

9d7a88d4 e72e 47ca b65f 6f5c67ebbab8 1760757918406

पहला मामला- 2 लाख का सामान जब्त

पहला मामला ब्रम्ह चौक स्थित रोशन गुप्ता के किराए के मकान की छत पर सामने आया। यहां पुलिस ने दबिश देकर 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनके पास से 22 हजार 550 रुपए नकद, 40 हजार रुपए कीमत के 9 मोबाइल फोन और 2 लाख रुपए कीमत की 6 बाइक जब्त की गईं, जिनका कुल मूल्य 2 लाख 62 हजार 550 रुपए है।

गिरफ्तार जुआरियों में राकेश गुप्ता (41, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी), इस्लामुद्दीन (54, सदर उत्तर वार्ड), सेदीप कोटवानी (39, आमापारा), साबिर अली (45, साल्हेवार पारा), रितेश जैन (38, रामबाग), मो. शरीफ खान (58, सदर उत्तर वार्ड), ललित निषाद (44, कोलियारी) और जियाऊल रहमान (44, आमापारा) शामिल हैं।

दूसरा मामला 5 हजार का सामान जब्त

दूसरा मामला रेलवे स्टेशन के पीछे खुले में जुआ खेलने का था। पुलिस ने पुराने ट्रक यूनियन के पास दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5 हजार 240 रुपए नकद जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश बांधे (39, मकेश्वर वार्ड), जीमल खान (34, अधारी नवागांव), संत कुमार निर्मलकर (52, अधारी नवागांव), देवेंद्र बंजारे (35, टिकरापारा) और शंकर ध्रुव (63, गुजराती कॉलोनी) शामिल हैं।

39ed4392 a5c2 40b7 8923 bfda936288b1 1760757902745

तीसरा मामला- 4 जुआरी पकड़ाए

तीसरा मामला स्टेशन पारा क्षेत्र से सामने आया, जहां पुलिस ने दूसरी बार दबिश देकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 हजार 30 रुपए नकद जब्त किए गए।

गिरफ्तार जुआरियों की पहचान टीकु यादव (33, स्टेशन पारा), सुक्कु (64, स्टेशन पारा), कृष्णा यादव (57, स्टेशन पारा) और अर्जुन सिंह (37, सिहावा चीक तेलीपारा) के रूप में हुई है।

कुल मिलाकर, पुलिस ने इस अभियान में 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 2 लाख 72 हजार 820 रुपए नकद, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पारा @ 44.5 डिग्री… दिन में लू और रात में उमस

April 28, 2026

पत्नी से नाराज युवक चढ़ा 400 फीट ऊंचे हाईटेंशन टाॅवर पर, घंटों चला ड्रामा, सुरक्षित उतारा गया

April 27, 2026

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:बेमेतरा की सभी तहसीलों में निकाली गई रैली और सौंपे गए ज्ञापन

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069012
Views Today : 22
Views Last 7 days : 923
Views Last 30 days : 4074
Total views : 90006
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.