जांजगीर | गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शरद नवरात्र पर भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मातारानी का स्वागत किया। स्कूल के सचिव दीपक राठौर, डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल के मार्गदर्शन.छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जय माता दी के जयघोष के साथ पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया। इससे पहले स्कूल में अंतर सदन गरबा नृत्य प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकी व लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसमें भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास, धनुष यज्ञ, विवाह…
Author: admin
जिले में देवी महिमा की कहानियां उनके मंदिरों से सुनने व देखने को मिलती है। इसमें खास मंदिर है मां मड़वारानी। यह मंदिर कोरबा, छत्तीसगढ़ ही नहीं देश का संभवत: पहला मंदिर है, जहां नवरात्र की शुरुआत प्रथमा से नहीं, पंचमी तिथि से होती है।.मां मड़वारानी जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर कोरबा-चांपा मुख्य रोड से 5 किमी दूर 2200 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान हैं। प्राचीन देवी मंदिर के स्थापना वर्ष को लेकर कोई उल्लेख इतिहास में नहीं मिलता है। यहां के निवासियों के लिए कई पीढ़ियों से यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर में…
शराब घोटाला मामले में EOW ने चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा से बुधवार देर रात 2 घंटे पूछताछ की।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बुधवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्य को 6 अक्टूबर तक आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा है। साथ ही दीपेन चावड़ा की भी 29.ED की जांच के अनुसार दीपेन चावड़ा सिंडिकेट का महत्वपूर्ण सदस्य था। बुधवार देर रात EOW ने चैतन्य और दीपेन से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार अफसरों ने शराब घोटाला, Big-Boss…
धमतरी में अनियंत्रित बस खाई में गिरीछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार दोपहर नगरी-सिहावा रोड पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 4 वर्षीय बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई और 6 यात्री घायल हुए।.हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, डीआरडी कंपनी की यह बस धमतरी बस स्टैंड से नगरी के लिए रवाना हुई थी। केरेगांव थाना क्षेत्र के खड़ादाह गांव के…
इंद्रावती नदी में फ्लड (बाढ़) से बचाव का मॉकड्रिल किया गया।छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी के महादेव घाट में गुरुवार को फ्लड से रेस्क्यू का मॉकड्रिल किया गया। नगर सेना विभाग ने जिले एवं संभागीय स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया।.मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान इंद्रावती नदी में ग्रामीण लकड़ी के छोटे-छोटे नाव के माध्यम से नदी पार करते हैं। जिससे तेज बहाव की वजह से नाव पलट जाती है। साथ ही गांवों में बारिश का पानी भर जाने की स्थिति में कैसे बचाव किया जाता है इसका मॉकड्रिल किया गया।जिले में उपलब्ध मोटर…
भिलाई के खुर्सीपार थाना के सामने शराब भट्टी खोले जाने की तैयारी ने इलाके में बवाल खड़ा कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और शाम तक धरने पर डटे रहे। इस विरोध में महिलाओं से लेकर छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों तक ने खुलकर हिस्सा लि.शराब भट्टी के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।जमकर नारेबाजी, दिन भर डटे रहे लोगों का कहना है कि घनी आबादी और स्कूलों के बीच शराब दुकान खुलने से माहौल बिगड़ेगा। यहां पहले से ही नगर निगम, पुलिस थाना, स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर मौजूद हैं। ऐसे में शराब…
कोरबा के राताखार डेम में युवती का नहीं मिला सुरागकोरबा के राताखार डेम में 18 सितंबर को एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी थी। युवक राहुल नामदेव को बचा लिया गया, लेकिन 8 दिन बाद भी युवती शीलू त्रिपाठी का कोई पता नहीं चल सका है।.घटना सुबह 10 बजे की है। मछुआरों ने डेम में बने टापू पर एक युवक को फंसा देखा। उन्होंने 112 और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पानी का बहाव तेज होने के कारण नगर सेना की गोताखोर टीम को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बचाया गया।घटना के…
रायपुर में सॉफ्ट बॉल क्रिकेट सूर्या कप के सातवें सीजन का फाइनल सूर्या लायंस और कृष्णा फाइटर के बीच खेला गया। इसमें सूर्या लायंस की टीम ने खिताब जीता। ये मैच छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की थीम पर खेला गया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा फाइट.जिसमें हरीहरन (22), अरमो (23) और राहुल सिंह (28) का दमदार योगदान रहा। सूर्या लायंस के विजय रामनानी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।करीब दो महीनों तक चले टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला वीआईपी रोड स्थित मैदान में हुआ।वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या लायंस ने मात्र 10वें ओवर में जीत दर्ज की। अमित…
राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग में 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन और सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आरके रात्.इसी तरह सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र, एडीबी परियोजनाओं के निदेशक पीएम कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र और रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एमएल उरांव को बस्तर परिक्षेत्र भेजा गया है।रायपुर स्थित पीडब्ल्यूडी…
शहर में पानी की किल्लत से लोग मजबूर होकर सड़कों परछत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जल संकट गहराता जा रहा है। नगर निगम चिरमिरी के कई वार्डों में या तो पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है या फिर लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है।.गेलहापानी क्षेत्र में स्थिति सबसे खराब है। यहां सप्ताह में केवल एक दिन पानी की आपूर्ति होती है। मोटर के लगातार खराब होने से यह सेवा भी बाधित हो जाती है। वार्डवासी कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।पानी के लिए महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग…