Author: admin

रायपुर के खमतराई में रविवार को प्रिंटिंग इंक के गोदाम में अचानक आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि धुएं का काला गुबार आसमान में दिख रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है। मामला खमतराई थाना इलाके का है.बताया जा रहा है कि, आग लगने की घटना करीब 3:15 बजे के आसपास की है। रविवार होने की वजह से गोदाम के भीतर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। तभी अचानक गोदाम के एक तरफ से आग की लपटे उठने लगी। जब धुआं ऊपर की…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खारून नदी में नहाने उतरे एक युवक के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है। युवक अपने दोस्तों के साथ माता का श्रृंगार लेकर लौट रहा था। घटना शनिवार शाम की है, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी.जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी निवासी सोहन निषाद (30) अपने तीन दोस्तों टोमेश्वर यादव, पंकज यादव और बबलू साहू के साथ रानीतराई से माता का श्रृंगार लेकर लौट रहा था। दुर्ग और धमतरी जिले की सीमा पर बहने वाली खारून नदी के पास सोहन ने नहाने की…

Read More

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सुबह 8 बजे बड़ा हादसा हुआ। दल्ली माइन्स मेन गेट से पहले जनरल शिफ्ट में ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों पर अचानक जंगल की ओर से आए मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 11 बीएसपी और नियमित कर्मचारी घायल हो गए।.घटना की जानकारी मिलते ही बीएसपी अधिकारियों ने तुरंत दोनों ओर की सड़क को ब्लॉक कर दिया। साथ ही बीएसपी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। जहां सभी घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है।हाथ-पैर और सिर पर लगे डंक, दो की हालत नाजुकमिली जानकारी…

Read More

प्रदेश में जीएसटी 2.0 की अधिसूचना लागू होने के बाद अब राज्य जीएसटी विभाग की टीमें बाजारों में सक्रिय हो गई हैं।.बाजार में ग्राहक बनकर पहुंच रहे अफसर। (फाइल फोटो)नई दरों में दी गई छूट ग्राहकों तक पहुँच रही है या नहीं, इसकी जांच के लिए रायपुर सहित प्रदेशभर के प्रमुख शहरों में अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी बाजारों और शो-रूम में जाकर ग्राहकों से सीधे बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दुकानदार सही दरों पर सामान बेच रहे हैं।जीएसटी के अधिकारियों ने बताया, कि वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर,…

Read More

ग्रामीणों के चक्काजाम करने से यात्री बस भी काफी देर तक जाम में फंसी रहीछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इससे बस यात्री भी प्रभावित हुए, जिसे लेकर बस ड्रायवर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मामला धरम.मिली जानकारी के मुताबिक रैरूमा गांव के जंगल के किनारे माइकल मिंज 18 साल की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी। जिसके बाद मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही थी।जहां 25 सितबंर को…

Read More

कोरबा से एक 14 वर्षीय छात्रा 109 दिनों से लापता है। उसकी मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। छात्रा के उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में होने और उसके साथ जाने की आशंका जताई जा रही है।.लापता छात्रा की मां साधना चौहान ने बताया कि वह खरमोर में अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। पति के छोड़ जाने के बाद वह मजदूरी और घरों में बर्तन धोकर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं।यूपी के लड़के से करती थी चोरी-छिपे बातेंसाधना की बेटी खरमोर स्थित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरि.सीएम साय मीडिया से चर्चा करते हुए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को इकोटूरिज्म साइट 2025 का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। 28 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर यह सम्मान राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और पर्यटन.यह पुरस्कार जिले की सबसे ऊंची पर्वत चोटी राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय पर्यटन विकास के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए मिला है। राजमेरगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जिसने प्रदेश के ईको-टूरिज्म मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में हो रहा विकसितजिला प्रशासन, समुदाय और पर्यावरणविदों के समन्वित प्रयासों से इस…

Read More

राजधानी रायपुर में संगीत का सबसे बड़ा सांध्य समारोह ‘साउंड ऑफ सोल’ अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार ये कार्यक्रम खासतौर पर देश के सैनिकों और सुरक्षा बलों को समर्पित है। 1 अक्टूबर को बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में शाम 7 बजे से होने वाले.राठौड़ के साथ उनकी धर्मपत्नी और मशहूर गजल गायिका सुनाली राठौड़ भी जुड़ेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना और वीर जवानों के बलिदान को नमन करना। पिछले दो सीजन में पद्मश्री पंकज उधास और कुमार शानू साउंड ऑफ सोल का हिस्सा बन चुके हैंराठौड़…

Read More

रायपुर कलेक्ट्रेट दफ्तर की एक छत भरभरा कर गिर गई।छत्तीसगढ़ के रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर के एंग्लो रिकॉर्ड सेल के रूम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से कमरे के अंदर रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें मलबे और धूल में दब गईं। फिलहाल, प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया है। मलबा हटाने का काम जारी है।.हालांकि, रविवार का दिन होने की वजह से हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां रोजाना सैकड़ों लोग कामकाज और अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं।छत गिरने से कमरे में रखी कई महत्वपूर्ण सरकारी…

Read More