Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Minor girl missing from Korba, UP youth suspected | कोरबा से नाबालिग छात्रा लापता, यूपी के युवक पर शक: 109 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, मां ने पुलिस से लगाई गुहार – Korba News
Breaking News

Minor girl missing from Korba, UP youth suspected | कोरबा से नाबालिग छात्रा लापता, यूपी के युवक पर शक: 109 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, मां ने पुलिस से लगाई गुहार – Korba News

By adminSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
80dd7cc9 f3b0 4245 a9cb 09ad77beca5e 1759048609242
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा से एक 14 वर्षीय छात्रा 109 दिनों से लापता है। उसकी मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। छात्रा के उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में होने और उसके साथ जाने की आशंका जताई जा रही है।

.

लापता छात्रा की मां साधना चौहान ने बताया कि वह खरमोर में अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। पति के छोड़ जाने के बाद वह मजदूरी और घरों में बर्तन धोकर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं।

यूपी के लड़के से करती थी चोरी-छिपे बातें

साधना की बेटी खरमोर स्थित आत्मानंद विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह मोबाइल के जरिए उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में आई थी। मां के मना करने के बावजूद वह चोरी-छिपे उससे बात करती थी। लगभग चार महीने पहले, जब साधना बर्तन धोने गई थीं, तब उनकी बेटी घर से लापता हो गई।

261460b1 8cb5 4012 9d4b 07c4202fa69d 1759048609241

109 दिन बाद भी छात्रा का नहीं मिला सुराग

घर लौटने पर बेटी को न पाकर साधना ने आसपास और सहेलियों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 109 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। मां ने कई बार थाने के चक्कर लगाए हैं।

साधना चौहान ने पुलिस को बताया है कि उन्हें आशंका है कि उत्तर प्रदेश के युवक ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस को उस युवक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है और नाबालिग छात्रा की तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सर्वमंगला में ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को अंतिम चेतावनी:कोरबा में रानी गुफा जीर्णोद्धार, धूल समस्या पर 5 जून को सुशासन तिहार का विरोध

June 2, 2026

रायपुर के क्वींस क्लब में होगा बड़ा बदलाव:25 करोड़ से बनेंगे होटल रूम, जिम, पूल और मॉडर्न स्पोर्ट्स फैसिलिटी; PPP मॉडल पर चलेगा

June 2, 2026

12.5 करोड़ के फर्जी आईटीसी घोटाले में कबाड़ कारोबारी गिरफ्तार:रायपुर डीजीजीआई की कार्रवाई, यूपी से पकड़ा गया आरोपी; बेटियों के नाम पर बनाई थीं फर्जी फर्म

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072763
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1679
Views Last 30 days : 5679
Total views : 96287
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.