मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरि
.

सीएम साय मीडिया से चर्चा करते हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से अब दैनिक जरूरत की वस्तुओं से लेकर वाहन, कृषि उपकरण और मशीनरी तक सस्ती हुई हैं। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है।

मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए सीएम-विधायक और बीजेपी के पदाधिकारी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम स्वदेशी वस्तुएं खरीदते हैं, तो हम केवल सामान नहीं लेते, बल्कि एक परिवार की उम्मीद, कारीगर की मेहनत और उद्यमी के सपनों को सम्मान देते हैं। उन्होंने खादी उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए सभी से इसके उपयोग की अपील की। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
<
