इंटरनेशनल लाल चंदन तस्करी का मुख्य सरगना अब्दुल जाफर की 8.6 करोड़ की संपत्ति ED ने जब्त की है। दुबई तक की जाती थी तस्करी।नाम अब्दुल जाफर…काम इंटरनेशनल लाल चंदन की स्मगलिंग। मास्टरमाइंड अब्दुल जाफर ने रायपुर को लाल चंदन लोडिंग का हब बना दिया था। रायपुर से दुबई तक 3000 किलोमीटर लंबा तस्करी रूट तैयार किया। रायपुर की एक्सपोर्ट कंपनी, गोदामों का फायदा उठाकर लाल चंदन की स्.इंटरनेशनल लाल चंदन सिंडिकेट का स्मगलिंग पैटर्न सेम था। रायपुर में कंटेनरों में स्पंज आयरन भरे जाते थे, फिर बीच में रेड सैंडर्स के लट्ठे लोड किए जाते थे। रायपुर से माल…
Author: admin
रायपुर में रईसजादों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 15-20 कारों का काफिला 3 थानों को होकर गुजरा है।छत्तीसगढ़ में इन दिनों बर्थडे सेलिब्रेशन का अंदाज खतरनाक होता जा रहा है। कभी केक काटने के लिए हथियार तो कभी लग्जरी कारों से सड़क पर स्टंटबाजी दिखाई जाती है। अब रायपुर से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रईसजादों का काफिला NH पर फिल्मी स्टाइल में.वीडियो में दिख रहा है कि करीब 15–20 लग्जरी गाड़ियों का काफिला केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की तरफ बढ़ रहा है। युवक महंगी कारों की खिड़कियों और…
.जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की 93वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ. सिंह अपनी नम्रता कर्मठता कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत के वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जिन्हें भारत के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक समय के रूप में याद किया जाता है।उनके आर्थिक सुधारों को लागू करने की उनकी भूमिका की सभी ने सराहना की थी। पार्षद सुखसागर निर्मलकर ने पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह…
.भाजपा ने आशीर्वाद पॉइंट टीपी नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक रहे। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संगोष्ठी में भाग लिया। मुख्य वक्ता कौशिक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से विचार रखे।वहीं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित कार्यशाला को छत्तीसगढ़ शासन की केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संबोधित करते हुए दीनदयाल की जीवनी और उनके विचारों से प्रेरित आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों व स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के विपणन के…
.विनायक पब्लिक स्कूल, बांकीमोंगरा में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा संध्या का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग बिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया। इससे एक उत्सव पूर्ण वातावरण निर्मित हो गया।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सर्वप्रथम मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की गई और उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की रौनक बढ़ाते हुए सभी विद्यार्थी एवं उनकी माताओं द्वारा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। शाम होते ही माताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर कदम रखा।रंगीन चनिया चोली पहने हुए…
.युवा कांग्रेस लोकसभा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रैली के साथ स्वागत किया। बघेल हरदीबाजार में आयोजित भू-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आयोजित सभा में भाग लेने पहुंचे थे।उनके साथ पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पादप बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर भी साथ थे। कॉलेज चौक पर राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक अभय तिवारी, एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, शहर जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपचंद केशरवानी, रवि कुमार सोनी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, दीपेश यादव, कुलदीप राठौर, आशुतोष…
भास्कर न्यूज | कोरबा ट्रांसपोर्टनगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने जा रही बाइक को टक्कर मारा। घटना में बाइक सवार पिता और उनकी बच्ची घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर 12.30 बजे ट्रांसपोर्टनगर मेंख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां एक फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी अपनी बच्ची को स्कूल से लेकर घर के लिए लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट के चालक ने लारवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक बच्ची समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बुलेट…
भगत देवरी1 घंटे पहलेकॉपी लिंकभगत देवरी| फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. मंजु पटेल ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के बारे में विस्ता
.शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदा बाजार में 26 व 27 सितम्बर को सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बालोद, समेत अन्य जिले के 300 से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की महिला कबड्डी टीम ने सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया जो की लगातार दो वर्षों से महाविद्यालय की कबड्डी टीम सेक्टर की विजेता रही है। प्रतियोगिता में महासमुंद की टीम ने अपने सेमीफाइनल मैच में शासकीय महाविद्यालय कसडोल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।महासमुंद ने फाइनल मैच आयोजक महाविद्यालय शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदा बाजार…
.शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार रात गरबा महोत्सव में एक गैर-हिंदू युवक के प्रवेश करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना थाने तक पहुंच गई है।जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ गरबा देखने पहुंचा था। पंडाल में एंट्री करते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया और आपत्ति जताने लगे। उनका कहना था कि यह धार्मिक आयोजन है। जहां गैर-हिंदू युवकों की मौजूदगी अनुचित है। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आयोजकों ने स्थिति को संभालने की…