![]()
.
युवा कांग्रेस लोकसभा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रैली के साथ स्वागत किया। बघेल हरदीबाजार में आयोजित भू-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आयोजित सभा में भाग लेने पहुंचे थे।
उनके साथ पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पादप बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर भी साथ थे। कॉलेज चौक पर राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक अभय तिवारी, एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, शहर जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपचंद केशरवानी, रवि कुमार सोनी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, दीपेश यादव, कुलदीप राठौर, आशुतोष वर्मा, कमल चंद्रा, विपिन चौरसिया, अभिषेक सिंह, आसिफ खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह भू-विस्थापित समिति के नरेंद्र राठौर, सुरेंद्र राठौर, वीरेंद्र राठौर, बंशीधर सोनी, जगदीश अग्रवाल, नीतेश सोनी, गणेश श्रीवास, रामशरण कंवर, गजेंद्र कौशिक, चंद्रहास राठौर, कन्हैया राठौर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत कर समस्याएं बताईं।
<
