भास्कर न्यूज | कोरबा ट्रांसपोर्टनगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने जा रही बाइक को टक्कर मारा। घटना में बाइक सवार पिता और उनकी बच्ची घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर 12.30 बजे ट्रांसपोर्टनगर मेंख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां एक फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी अपनी बच्ची को स्कूल से लेकर घर के लिए लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट के चालक ने लारवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक बच्ची समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बुलेट में तीन युवक सवार थे, जो वाहन समेत सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटने पर बुलेट सवार तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, पकड़ लिया। इन्हें सीएसईबी पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। घटना में बच्ची को ज्यादा चोट लगी।
<