.विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज को उनके सेवानिवृत्ति होने पर बीआरसी सभागार डौंडी में संकुल समन्वयकों ने विदाई दी। भारद्वाज को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने सहायक शिक्षक से लेकर बीईओ पद तक के अपने सेवाकाल की खट्टी-मीठी यादें, प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली साझा की।उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में हमेशा समर्पित, अनुशासित और सहयोगी भाव से काम किया। बीआरसी एसएन शर्मा व नन्नू धनकर ने कहा कि विदाई प्रकृति और समाज का नियम है, जिससे हम सभी को एक दिन गुजरना होता है। भारद्वाज का योगदान सदैव प्रेरणास्पद रहेगा। संकुल समन्वयक…
Author: admin
रामानुजगंज | रामानुजगंज जिले में अक्टूबर से लागू हुए नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत अब बाइक चालकों को पेट्रोल तभी मिलेगा जब वे हेलमेट पहनकर पेट्रोल पंप पर आए.प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें। इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई जा रही है।
.समीपस्थ ग्राम गातापार में घरवालों से हुई डांट-डपट के कारण एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा गया। मृतका का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।घटना के अनुसार 30 सितंबर की रात युवती और परिजनों के बीच किसी विवाद के कारण यह कदम उठाया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। पुख्ता कारणों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
तारीख 16 नवंबर 2004… यही वह तारीख और साल है, जब एक मंत्री और 7 IAS समेत कुल 14 लोगों ने सरकारी विभाग जैसा एक NGO बनाया। NGO का नाम रखा गया स्टेट रिसोर्स सेंटर (SRC) और फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (PRRC)। न मान्यता, न दफ्तर, न कर्मचारी—सब कुछ सि.NGO सिंडिकेट ने करप्शन में 6 प्रशासनिक अधिकारियों को भी जोड़ा, जिनके हस्ताक्षर और देखरेख में पूरा खेल खेला गया। NGO का उद्देश्य दिव्यांगों का उद्धार करना था, लेकिन सिंडिकेट ने NGO का स्ट्रक्चर हूबहू सरकारी विभाग जैसा बनाया। 15 साल में सैकड़ों करोड़ का घोटाला कर डाला।NGO सिंडिकेट ने रायपुर…
.शहर में नवरात्र अष्टमी पर आयोजित पारंपरिक खप्पर यात्रा ऐतिहासिक और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हुई। इस वर्ष खप्पर यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी।पुलिस की मानें तो 60 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्वांर पक्ष के नवरात्र में शहर के पाली पारा के दंतेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर व परमेश्वरी मंदिर से खप्पर निकाली गई। यहां परंपरा 100 साल से भी ज्यादा पुरानी मानी जाती है। शहर की सुख, शांति, समृद्धि व बीमारियों के प्रकोप से बचाने के लिए यह परंपरा शुरू की गई थी।दंतेश्वरी मंदिर से रात 12.25 बजे पहले खप्पर निकाली गई। जिसके बाद…
रायपुर ईडी की टीम ने शुक्रवार तड़के बिलासपुर के मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी कोयला घोटाले से जुड़े मामले में जांच कर ही है। हालांकि अब तक ईडी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 11:42:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Sep 2025 12:01:15 PM (IST)मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालकों के ठिकानों पर ED का छापानईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार तड़के बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बिलासपुर के बड़े व्यापारी मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार…
बालोद37 मिनट पहलेकॉपी लिंकबालोद| गुंडरदेही मुख्यालय से 4 किमी दूर पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस घटना में दंपती घायल हो गए। वहीं दो साल का मासूम बाल-बाल बचा। पुलिस के अनुसार ग्राम कुर्रा निवासी खुशबू सिन्हा ने जानकारी दी है कि 29 सितंबर को पति
तुमड़ीबोड़26 मिनट पहलेकॉपी लिंकतुमड़ीबोड़| ग्राम तुमड़ीबोड़ में क्वांर नवरात्रि में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति में 22 सितंबर को मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। पंचमी तिथि को ग्राम में भव्य चुनरी यात्रा व माता श्रृंगार की गई। 30 सितंबर मंगलवार (अष्टमी) को महादुर्गा अष्टमी
कवर्धा| प्रदेश के मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती को लेकर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है। 22 सितंबर से व्यापमं के वेबसाइट में भर्ती में शामिल होने ऑनलाइन शुरू हो गए है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है। परीक्षा की संभावित तारीख 30 नवंबर रविवार है। विस्तृत जानकारी व्यापमं के वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर उपलब्ध है।
रवि त्रिपाठी, नईदुनिया, बिलासपुर: राजधानी रायपुर निवासी कुंदन सिंह ठाकुर का नाम शायद ही कोई जानता हो, लेकिन उनकी हिम्मत ने पूरे प्रदेश को हिला दिया। समाज कल्याण विभाग में 2008 से 2016 तक संविदा कर्मचारी रहे कुंदन ने जब नियमितीकरण के लिए आवेदन किया, तब उन्हें पता चला कि वे पहले से ही सहायक वर्ग-2 पद पर पदस्थ दिखाए गए हैं और 2012 से उनके नाम से वेतन भी निकाला जा रहा है। हैरान कुंदन ने आरटीआइ लगाई तो चौंकाने वाला सच सामने आया कि उनके अलावा 14 और लोगों के नाम पर भी फर्जी नियुक्तियां दिखाई गईं और…