.
शहर में नवरात्र अष्टमी पर आयोजित पारंपरिक खप्पर यात्रा ऐतिहासिक और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हुई। इस वर्ष खप्पर यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी।
पुलिस की मानें तो 60 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्वांर पक्ष के नवरात्र में शहर के पाली पारा के दंतेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर व परमेश्वरी मंदिर से खप्पर निकाली गई। यहां परंपरा 100 साल से भी ज्यादा पुरानी मानी जाती है। शहर की सुख, शांति, समृद्धि व बीमारियों के प्रकोप से बचाने के लिए यह परंपरा शुरू की गई थी।
दंतेश्वरी मंदिर से रात 12.25 बजे पहले खप्पर निकाली गई। जिसके बाद 12.35 में चंडी मंदिर व 12.50 में परमेश्वरी मंदिर से खप्पर निकाली। जो शहर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए मंदिर में समापन हुआ। इस दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की दृष्टि से यह पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाने एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारियों सहित कुल 300 जिला पुलिस और सशस्त्र बल तैनात रहे। 250 वॉलंटियर्स ने इसमें सहयोग किया। जिनमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड्स, रोवर-रेंजर्स, विवेकानंद अकादमी के सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने सीसी कैमरा और ड्रोन कैमरों से निगरानी की।
<
