Author: admin

सरगुजा जिले के बिनकरा गांव में किसान के खेत से मोटर पंप एवं पाइप की चोरी करने वाले दो युवकों का ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। युवकों द्वारा चोरी करने का अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों द्वारा निकाले गए जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में.जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक के ग्राम बिनकरा में किसान के खेत में सिंचाई के लिए लगे मोटर पंप और पाइप की 6-7 अक्टूबर की दरम्यानी रात गांव के ही दो युवकों ने चोरी कर ली। दोनों युवक चोरी के सामान को बेचने के लिए ग्राम पुहपुटरा जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों…

Read More

बालोद स्थित तांदुला जलाशय इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हो रहा है। शुक्रवार देर रात कैचमेंट एरिया में हुई लगातार बारिश के कारण जलाशय अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया और पानी छलकने लगा। जलाशय का जलस्तर बढ़कर 39 फीट तक पहुंच गया है। पानी का बहाव और ओवरफ्लो हो.तांदुला के ओवरफ्लो होने से तांदुला नदी भी उफान पर हैं। इससे खेतों और जलस्रोतों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। तांदुला बांध बालोद, दुर्ग और भिलाई के लिए जीवनदायिनी माना जाता है। यह सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक जल जरूरतों को पूरा करता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए भी यह…

Read More

रायगढ़ जिले के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज की ओर से आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में माता रामचंडी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का.सीएम ने कहा कि झगरपुर की इस पावन भूमि पर आकर आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि हमारे समाज की सांस्कृतिक चेतना और एकता का भी संदेश देता है। राज्य सरकार “सुशासन, पारदर्शिता और विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस की शुरुआत हो चुकी…

Read More

खैरागढ़ डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में शुक्रवार सुबह एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी पड़ोसी भगवती मरकाम को गिरफ्तार किया है। शिक्षक उधारी के 10 हजार रुपए लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। जिससे नाराज होकर आरोपी युवक ने ह.मामला गंडई थाना क्षेत्र के अतरिया गांव का है। दरअसल, शुक्रवार को बाबूलाल शोरी (55) और पत्नी सुनती बाई शोरी (51) की लाश घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भगवती…

Read More

देशभर में पेट्रोलियम टेंकरों के कारण होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए रायपुर में प्रशासन की ओर से प्रशासन की ओर से टैंकरों के परिवहन को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। रायपुर में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम टेंकरों के परिवहन पर रोक प्रतिबंध लगा दिया गया है।Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 04:36:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 05:03:08 PM (IST)रात 11 से सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम टैंकरों के परिवहन पर रोक (सांकेतिक फोटो)HighLightsपेट्रोलियम टैंकरों के हादसों पर अब सख्ती जनसुरक्षा के लिए दिए गए 11 अहम…

Read More

बिलाईगढ़ क्षेत्र के गगोरीटांडा गांव में एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात व्यक्तियों ने 150 मुर्गियों और 30 बतखों को मार डाला। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिससे फार्म संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।.पोल्ट्री फार्म संचालक विजय कुमार कमल ने बताया कि वे अपनी आजीविका के लिए यह फार्म चलाते हैं। शुक्रवार रात को दाना खिलाने के बाद वे घर लौट गए थे। शनिवार सुबह जब वे फार्म पहुंचे, तो सभी मुर्गियां और बतखें मृत पड़ी थीं।दो लाख रुपए का हुआ नुकसानउन्होंने आशंका जताई है कि गांव के ही कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घटना को…

Read More

जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हुआ है। करीब 20 से 25 लोग निगम कार्यालय पहुंचे और मेयर समेत निगम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। दूसरे पक्ष का कहना है कि निगम के कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की है। वहीं इस विवाद के बाद दो.नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राकेश यादव ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गंगामुंडा तालाब के पास में रोहित नाग ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर चिकन-मटन की दुकान लगाई थी। नगर निगम ने हटाने के लिए कहा और दुकान को संजय बाजार में शिफ्ट करने…

Read More

‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान में तेजी आए इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इसका प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। साय कैबिनेट के डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस अभियान में शामिल होने की पहल प्रदेशवासियों से की है।.डिप्टी सीएम अरुण साव मीडिया से चर्चा करते हुए।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में नया उत्साह पैदा हुआ है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश की परंपरागत कला, संस्कृति और उत्पाद अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह से देश के किसानों को 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उपहार दिया। उन्होंने इस मौके पर दो नई योजनाएं- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना.इसके अलावा पीएम मोदी ने कृषि और संरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषक सभागार से हजारों किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन जुड़कर इस अभियान के शुभारंभ के…

Read More

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिकाओं को खारिज कर दी है।छत्तीसगढ़ के चर्चित नान घोटाले से जुड़ी जनहित याचिकाओं के साथ ही अपील को हाईकोर्ट ने निराकृत और खारिज कर दी है। वहीं, सीबीआई जांच की मांग को भी ठुकरा दिया है। डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि मामला अब ट्रायल के अंतिम चरण में है, ऐसे में जांच एजेंसी बदलने.चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस प्रार्थ प्रतीम साहू की डिवीजन बेंच में नान घोटाले से जुड़ी 8 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। इनमें से कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण वर्षों से लंबित थीं। सितंबर…

Read More