केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के बाद एक बार फिर 25 लाख नए कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार कनेक्शन दिए जाएंगे।.इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। सीएम के निर्देश पर नए उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए खाद्य विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।सात दिन में आवेदन, 15 दिन में कनेक्शन – विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्जवला समिति…
Author: admin
बालोद में बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर कार्रवाईछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने गांव मालीघोरी (कलकसा) में छापा मारा।.पुलिस ने बताया कि गांव कलकसा निवासी गोपीराम ठाकुर (32 वर्ष) अपने घर के सामने आम जगह पर पटाखों की दुकान लगाए था। वह बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के खुले में पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने मौके से स्टैंडर चकरी, स्काई शॉट, टाइगर बम,…
छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के नेशनल हाईवे-930 पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक बार फिर मवेशियों के झुंड के कारण सड़क हादसा हुआ। दुर्ग की ओर से दल्लीराजहरा जा रही होंडा कंपनी की तेज रफ्तार कार बालोद थाना के आगे मोड़ पर सड़क के बीच बैठे मवेशी को ठोकर मा.हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं जबकि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ने अपने परिजनों को फोन कर बुलाया और मौके से चला गया।बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि टक्कर से मवेशी की मौत हुई है।…
बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरावन में हॉर्न बजाकर साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में एक कपड़ा व्यापारी और उसके रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों, ईंट और मुक्कों से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीत.थाना गिधपुरी प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि प्रार्थी कहर सिंह खूंटे (24 वर्ष), जो पलारी क्षेत्र का निवासी है और कपड़ा बेचने का काम करता है, 19 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे सुंदरावन गांव से कपड़ा बेचकर लौट रहा था। गांव के मोड़ पर कुछ लोग रास्ते में खड़े थे। जब प्रार्थी ने…
राजनांदगांव के भरकापारा स्थित काली माई मंदिर में रविवार को काली चौदस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां काली युवा वाहिनी भरकापारा द्वारा एक भव्य चुनरी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के जसगीत सम्राट दुकालू यादव ने अपनी प्रस्तु.आयोजन समिति के रघु शर्मा ने बताया कि यह भव्य चुनरी शोभायात्रा रविवार रात साढ़े सात बजे काली माई मंदिर, भरकापारा से शुरू हुई। यात्रा ने शहर के मुख्य मार्गों जैसे रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन, गंज लाइन और मानव मंदिर चौक से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इसका समापन पुनः काली माई मंदिर में हुआ।मंदिर…
बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक घर से इन्वर्टर चोरी होने की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया इन्वर्टर बरामद कर लिया है।.राजपुर के खुटनपारा निवासी अमित पावले (27) ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे दीपावली पर पटाखे फोड़ने के बाद जब वह घर लौटे, तो उनका बजाज कंपनी का इन्वर्टर गायब था। इन्वर्टर की कीमत लगभग 6400 रुपए बताई गई है।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू…
कोरबा पुलिस अधिकारियों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई। सीएसपी विमल पाठक, टीआई युवराज तिवारी और एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार दिए, उनके साथ भोजन किया और पटाखे फोड़े। इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी आई।.पुलिस टीम के वृद्धाश्रम पहुंचने पर अधिकारियों ने बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने दीपावली मनाने के उनके पुराने और वर्तमान अनुभवों पर चर्चा की, जिस दौरान बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए।पुलिस परिवार ने बुजुर्गों के साथ मिलकर भोजन किया। इसके बाद पटाखे फोड़े गए और उन्हें उपहार स्वरूप भेंट देकर उनका आशीर्वाद लिया गया।बुजुर्गों ने कहा – अब…
बलौदाबाजार पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।.यह घटना 17 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7:45 से 8:30 बजे के बीच ग्राम खटियापाटी स्थित पंचायत भवन के सामने चौक पर हुई थी। मृतक की पहचान हरीश शायर उर्फ भका के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण हरीश शायर पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से…
दीपावली के दौरान बालोद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिलेभर में कुल 775 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 600 जवान सुरक्षा और 175 जवान यातायात व्यवस्था संभालेंगे।.बालोद शहर में संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए 30 जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। रक्षित केंद्र और नगर सेना कार्यालय में पदस्थ जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि जिले में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और पेट्रोलिंग के लिए पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।…
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के चयन के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया है। अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया के बाद ही ब्लॉकों और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी।.दरअसल, एआईसीसी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक जिलेवार सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों से रायशुमारी करने के बाद दावेदारों का इंटरव्यू लेकर लौट चुके हैं। वे अपनी रिपोर्ट 22 अक्टूबर को एआईसीसी को सौंपेंगे। इसके ठीक दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को दिल्ली बुलाया गया है।माना जा रहा है कि पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट पर एआईसीसी…