Author: admin

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन जी महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में अमित बघेल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अग्रवाल समाज के लोगों ने रात में पहुंचकर कोतव.रायपुर में अमित बघेल ने कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं। कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन…

Read More

अमित जोगी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है।.अमित जोगी ने कहा कि, केंद्र सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ को ग्रामीण आवासों का सबसे बड़ा आवंटन दिए जाने के बावजूद नकली खातों, रिश्वतखोरी और अवैध निर्माण के चलते योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। यह विरोध के लिए विरोध नहीं, बल्कि गरीब और वंचित लोगों की आवाज़ को देश…

Read More

कोरबा के पाली रेंज में चीतल और जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मुरली गांव के जंगल में हुई। मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।.वन विभाग के मुताबिक, ग्राम चोभा के रहने वाले भागवत गौंड (45), रामबती सरगोंडिया और लच्छू राम (55) ने रामाशंकर के साथ मिलकर जंगल में फंदा लगाया था।इस फंदे में चीतल और जंगली सूअर फंस गए, जिन्हें मारकर मांस पकाने और बेचने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर…

Read More

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इसी साल मई में चर्चित राजा रघुवंशी हत्या कांड की याद दिला रहा है। सिमगा क्षेत्र में शादी के 9 महीने बाद पत्नी ने अपने कॉलेज के प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवाने की साजिश रची।.आरोपी पत्नी ने 200 रुपए देने के बहाने पति उमाशंकर को बेमेतरा के पुराने पुल के पास भेजा। जहां पहले से छिपकर बैठे प्रेमी ने लोहे की कैंची से पति के सिर पर मारा। हालांकि इस हमले में उमाशंकर घायल हुआ उसकी जान किसी तरह बच गई।मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रवर्तन निदेशालय (EOW) ने एक ठेकेदार के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री में की गई, जो करीब 5 घंटे तक चली। टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।.बताया जा रहा है ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्राम सिर्री के रहने वाले ठेकेदार अभिषेक त्रिपाठी के घर पर छापा मारा। सुबह करीब 7 बजे दो वाहनों में 8 सदस्यीय टीम पहुंची थी।DMF घोटाले को लेकर टीम ने लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की और जांच पड़ताल की। कार्रवाई के बाद टीम अपने साथ लाल रंग की पोटली में अहम दस्तावेज लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 आरोपियों को जमानत दे दी है। रायपुर जेल में बंद पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, भतीजे साहिल सोनवानी, कारोबारी श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू.यह सभी आरोपी पिछले कुछ महीनों से न्यायिक हिरासत में थे। सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर की है।इन पर CGPSC परीक्षा घोटाले के चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की…

Read More

परिवार के अन्य सदस्यों ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक 6 साल की बच्ची ने छठ व्रत किया। ग्राम सिन्दूर में नेताम परिवार के घर जब छठ की तैयारी चल रही थी तभी वहां रहने वाली अनन्या नेताम (पंछी) ने भी छठ व्रत रखने की जिद की और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी इस कठिन व्र.बच्ची ने नहाय खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक का सकंल्प पूरे विधि-विधान से पूरा किया। खरना के दिन प्रसाद खाने के बाद 36 घंटे का उपवास शुरू हो चुका था। अनन्या ने…

Read More

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद आज सामान्य सभा की पहली बैठक है। इस बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जो पहले एक घंटे तक चलेगा। इस दौरान पार्षद शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नागरिक समस्याओं से जुड़े सवाल अधिकारियों से पूछ रहे हैं।.इस बार सामान्य सभा में 14 से 15 पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित सवाल लगाए गए हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। बैठक में शहर की सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, बिजली व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी।इस बार सामान्य सभा…

Read More

चक्रवाती तूफान मोन्था के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मंगलवार के बाद बुधवार को भी बारिश हुई। मंगलवार को सरगुजा सहित बलरामपुर, सूरजपुर जिलों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान की आशंका है। धान की फसल तैयार है एवं कटाई भ.मोन्था चक्रवात के असर से पिछले तीन दिनों से सरगुजा में बादल छाए हुए थे। मंगलवार को सरगुजा संभाग मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बलरामपुर एवं सूरजपुर सहित संभाग के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। बुधवार सुबह भी सरगुजा सहित अन्य जिलों में छिटपुट बारिश हुई है।…

Read More

राजनांदगांव में ACB और EOW की रेड कार्रवाई।राजनांदगांव में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 29 अक्टूबर को टीम ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाले से जुड़े सप्लायरों के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।.यह छापेमारी शहर के भारत माता चौक स्थित राधा कृष्ण एजेंसी अग्रवाल के निवास, नहटा और भंसाली के ठिकानों पर की गई। इस संयुक्त कार्रवाई के लिए रायपुर से करीब आठ गाड़ियों में अधिकारियों की टीमें राजनांदगांव पहुंची थीं। जहां संबंधित कारोबारियों के यहां दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले गए।अनियमितताओं और कमीशन के लेनदेन…

Read More