Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A UKG girl observed Chhath fast. | यूकेजी में पढ़ने वाली बच्ची ने रखा छठ व्रत: 36 घंटे निर्जला रही, हर परंपरा को निभाया; उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संकल्प पूरा किया – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

A UKG girl observed Chhath fast. | यूकेजी में पढ़ने वाली बच्ची ने रखा छठ व्रत: 36 घंटे निर्जला रही, हर परंपरा को निभाया; उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संकल्प पूरा किया – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 160 1 1761721262
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


परिवार के अन्य सदस्यों ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक 6 साल की बच्ची ने छठ व्रत किया। ग्राम सिन्दूर में नेताम परिवार के घर जब छठ की तैयारी चल रही थी तभी वहां रहने वाली अनन्या नेताम (पंछी) ने भी छठ व्रत रखने की जिद की और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी इस कठिन व्र

.

बच्ची ने नहाय खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक का सकंल्प पूरे विधि-विधान से पूरा किया। खरना के दिन प्रसाद खाने के बाद 36 घंटे का उपवास शुरू हो चुका था। अनन्या ने अगले दिन शाम को घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और फिर उसके अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।

सेंदुर नदी में पूजा करते हुए अनन्या नेताम।

सेंदुर नदी में पूजा करते हुए अनन्या नेताम।

बच्ची ने पारंपरिक साड़ी पहनकर हर रस्म को निभाया।

बच्ची ने पारंपरिक साड़ी पहनकर हर रस्म को निभाया।

U-केजी में पढ़ती है अनन्या

अनन्या रामानुजगंज के कन्हर वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। घर में दादी, मम्मी और दो अन्य रिश्तेदारों ने भी छठ व्रत किया था। घर वालों ने बताया कि वह बचपन से ही पूजा पाठ उत्साह के साथ करती है।

क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

श्रद्धा और आस्था के महापर्व छठ पर इस अनोखे मामले की चर्चा हर तरफ है। 6 साल की बच्ची की इस अटूट आस्था ने पूरे क्षेत्र को भावविभोर कर दिया है। अनन्या के पिता अजय नेताम, जो एक किसान हैं और माता राजकुमारी नेताम अपनी बेटी की इस भक्ति को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

बच्ची ने 36 घंटे का निर्जला व्रत भी रखा था।

बच्ची ने 36 घंटे का निर्जला व्रत भी रखा था।

जब बच्ची ने जिद की तो लोगों ने भी उत्साह बढ़ाया

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, जब गांव में छठ की तैयारियां शुरू हुईं, तो अनन्या ने स्वयं व्रत करने की जिद की। पहले तो परिवार और गांव वाले आश्चर्यचकित रह गए, लेकिन बच्ची का दृढ़ संकल्प देखकर सभी ने उसका उत्साहवर्धन किया।

महज छह साल की उम्र में अनन्या ने छठ व्रत के सभी नियमों का पालन करते हुए पूरे विधि-विधान से सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की। स्थानीय सेंदुर नदी में अर्घ्य अर्पित करते समय जब इस नन्ही बच्ची ने अपने छोटे हाथों से सूर्य को प्रणाम किया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो उठीं।

अपनी मां राजकुमारी नेताम के साथ अनन्या।

अपनी मां राजकुमारी नेताम के साथ अनन्या।

पूरी रात नदी तट पर रहकर परंपराओं का पालन किया

गांव के बुजुर्गों ने अनन्या की इस आस्था को दुर्लभ बताया। उनका कहना है कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी आस्था और अनुशासन का उदाहरण कम ही देखने को मिलता है। अनन्या ने यह साबित किया है कि भक्ति के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अनन्या ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरी रात नदी तट पर रहकर व्रत की परंपराओं का पालन किया। आज अनन्या नेताम (पंछी) पूरे इलाके में श्रद्धा, संकल्प और भक्ति का प्रतीक बन चुकी है। लोग उसकी मासूम भक्ति को नमन करते हुए उसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गवाही देने से नाराज अपराधी ने चाकू से किया हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मोहल्ले में उठक-बैठक करवाई, फिर भेजा जेल

May 6, 2026

रायपुर में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन:महापौर ने खूब हंसाया और बनवाया लाइव कार्टून,“आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुईं 7 हस्तियां

May 6, 2026

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में बनाए जिला अध्यक्ष:रायपुर शहर में दीपेश कृपाल को जिम्मेदारी, बैज ने दी बधाई

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.