Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Conspiracy to kill husband with lover | प्रेमी संग मिलकर पति को मारने की साजिश: पत्नी ने पुल के पास भेजा, पहले से छिपकर बैठे प्रेमी ने लोहे की कैंची से मारा – baloda bazar News
Breaking News

Conspiracy to kill husband with lover | प्रेमी संग मिलकर पति को मारने की साजिश: पत्नी ने पुल के पास भेजा, पहले से छिपकर बैठे प्रेमी ने लोहे की कैंची से मारा – baloda bazar News

By adminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
020968da 1965 406b a0cc 564881859b1d 1761707463698
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इसी साल मई में चर्चित राजा रघुवंशी हत्या कांड की याद दिला रहा है। सिमगा क्षेत्र में शादी के 9 महीने बाद पत्नी ने अपने कॉलेज के प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवाने की साजिश रची।

.

आरोपी पत्नी ने 200 रुपए देने के बहाने पति उमाशंकर को बेमेतरा के पुराने पुल के पास भेजा। जहां पहले से छिपकर बैठे प्रेमी ने लोहे की कैंची से पति के सिर पर मारा। हालांकि इस हमले में उमाशंकर घायल हुआ उसकी जान किसी तरह बच गई।

मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। घायल पति के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वह प्रेमी से नहीं मिल पाती थी, इसलिए पति को मारना चाहती थी।

आरोपी प्रदीप कहार। जिसने युवक पर जानलेवा हमला किया था।

आरोपी प्रदीप कहार। जिसने युवक पर जानलेवा हमला किया था।

राजा रघुवंशी कांड क्या था?

मई 2024 में मेघालय के चेरापूंजी में राजा रघुवंशी की हत्या का मामला सामने आया था। उनकी नवविवाहित पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी थी। इस कांड ने पूरे देश को हिला दिया था, जहां प्यार और विश्वास के नाम पर बनी शादी को ही मौत का जाल साबित होते देखा गया।

सिमगा में दोहराई गई कोशिश

बलौदाबाजार के सिमगा में भी ठीक इसी तरह का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी निशा कुंभकार ने अपने कॉलेज के दिनों के प्रेमी प्रदीप कहार के साथ मिलकर यह साजिश रची।

25 अक्टूबर की शाम निशा ने अपने पति उमाशंकर को 200 रुपए देने के बहाने बेमेतरा के पुराने पुल के पास भेजा। जैसे ही उमाशंकर वहां पहुंचे, पहले से छिपे प्रदीप ने लोहे की धारदार कैंची से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

पति के बयान ने खोला राज

घटना के बाद जब उमाशंकर को अस्पताल में इलाज के दौरान होश आया, तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी निशा ने ही उन्हें उस स्थान पर भेजा था। इस बयान ने पुलिस की जांच को नई दिशा दी और वे तुरंत निशा को गिरफ्तार करने में सफल रहे।

प्रेमी से नहीं मिल पाती थी, इसलिए पति को मारना चाहती थी

जांच में खुलासा हुआ कि निशा का प्रेम संबंध शादी से पहले से चला आ रहा था और शादी के बाद वह अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। इसी कारण उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

छिंदवाड़ा से पकड़ाया प्रेमी आरोपी

पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी प्रदीप कहार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह मामला एक बार फिर समाज के सामने यह सवाल खड़ा कर रहा है कि कहीं हमारे आसपास भी ऐसे ही खतरे मंडरा तो नहीं रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गवाही देने से नाराज अपराधी ने चाकू से किया हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मोहल्ले में उठक-बैठक करवाई, फिर भेजा जेल

May 6, 2026

रायपुर में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन:महापौर ने खूब हंसाया और बनवाया लाइव कार्टून,“आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुईं 7 हस्तियां

May 6, 2026

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में बनाए जिला अध्यक्ष:रायपुर शहर में दीपेश कृपाल को जिम्मेदारी, बैज ने दी बधाई

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.