छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन जी महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में अमित बघेल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अग्रवाल समाज के लोगों ने रात में पहुंचकर कोतव
.
रायपुर में अमित बघेल ने कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं। कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।

अग्रवाल समाज ने की गिरफ्तारी की मांग
थाने में प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई FIR
अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ अग्रवाल समाज ने मंगलवार को सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर आवेदन दिया था। शाम तक पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो अग्रवाल समाज के लोग थाने पहुंचे और नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक FIR नहीं की जाती, वे वापस नहीं लौटेंगे।
अग्रवाल समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद कोतवाली के टीआई ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने अमित बघेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 302 एवं 353(1) (C) के तहत FIR दर्ज की है।
ये धाराएं किसी वर्ग के धार्मिक विश्वासों का अपमान कर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने तथा मानहानि के लिए लगाई गई हैं।
तत्काल गिरफ्तारी की मांग अमित बघेल के विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज में आक्रोश है। रायपुर एव रायगढ़ में भी एफआईआर दर्ज की गई है। अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि मामले में अमित बघेल को तत्काल गिरफ्तार की जाए। ऐसे व्यक्ति सामाजिक सद्भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं।
<
