वन्यप्राणियों को मारने करंट तार बिछाए थे, सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ के जंगल में वन्यप्राणियों को मारने के लिए करंट तार बिछाया गया था। जिसकी चपेट में आने से दो ग्रामीणांे की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।.मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक ग्राम छोटे रेगड़ा में रहने वाला पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री 51 साल और संदीप एक्का 22 साल के लापता होने की रिपोर्ट शुक्रवार को चक्रधर नगर थाना में दर्ज कराई गई थी।जिस पर…
Author: admin
प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में आवास एवं पर्यावरण विभाग ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।.किफायती आवास, बेहतर रहवासी सुविधाएं, आजीविका के अवसर और पर्यावरण अनुकूल ईज ऑफ लिविंग पर फोकस करते हुए ऐसे फैसले लिए गए, जिनसे आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और राज्य के दीर्घकालीन विकास की मजबूत नींव पड़ी है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी।मंत्री चौधरी ने बताया कि दो साल पहले छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल 735 करोड़ रुपए के कर्ज…
अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयचंद कोशले के खिलाफ सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को माननीय विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रायपुर में लगभग 1000 पेज का अभियोग पत्र पेश किया है।.जयचंद कोशले इस समय केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद हैं। जयचंद पर 7–8 करोड़ रुपए की अवैध कोल लेवी सौम्या चौरसिया तक पहुंचाने का आरोप। डायरी और व्हाट्सएप चैट्स में “जय” नाम की एंट्रियों से लेन-देन की पुष्टि हुई है। आरोपी ने अवैध रकम से खुद और परिवार के नाम पर संपत्तियां खरीदीं हैं, इसकी जांच जारी है।बता…
जांजगीर-चांपा में पूर्व स्कूल प्राचार्य गिरफ्तारजांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत डोंगाकहरौद स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उन पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने और स्टूडेंट्स के करियर को.यह आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। इसमें प्राचार्य कुंजकिशोर सतनामी छात्र-छात्राओं के सामने देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे थे।पहले देखिए ये तस्वीरें-प्रिंसिपल बच्चों के सामने देवी-देवताओं और टिप्पणी करते दिखे।शिकायत पर भड़के प्रिंसिपल ने बच्चों को धमकाते नजर आए।मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकहरौद आत्मानंद स्कूल…
प्रभात कुमार नारायणपुर जिले के एसपी भी रह चुके हैं।छत्तीसगढ़ में आईपीएस प्रभात कुमार को महासमुंद पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में SIB में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। प्रभात 2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। यह आदेश गृह विभाग के सचिव ने जारी कि.देखिए आदेश….नारायणपुर जिले के एसपी भी रह चुके है प्रभात कुमारप्रभात कुमार ने 2019 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पोस्टिंग रायगढ़…
राजधानी रायपुर में नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय यह राष्ट्रीय खेल महोत्सव 19 और 20 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में आयोजित किया जाएगा।.इस आयोजन को छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति और छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग मिलकर कर रहे हैं। प्रतियोगिता में पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से ट्रांसजेंडर खिलाड़ी और प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।आयोजकों के मुताबिक, यह स्पोर्ट्स मीट ट्रांसजेंडर समुदाय की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सहभागिता को मजबूत मंच प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में…
रायपुर3 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले मेकाहारा में नर्सिंग स्टाफ ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है। नर्स अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध प्रोटेस्ट कर रही हैं। संघ का कहना है कि, पिछले 10 वर्षों से मांगें लंबित हैं।.विभागीय मंत्री ने 4 जुलाई 2024 को एक महीने के भीतर कैबिनेट में प्रस्ताव रखकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। लेकिन 1 साल 5 महीने बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नर्सिंग स्टाफ में भारी असंतोष है।पढ़ाई के लिए अध्ययन अवकाश और नियमित वेतन की मांगसंघ ने सत्र 2025-26 के लिए रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेजों…
खैरागढ़-डोंगरगढ़ के वन ग्राम बनबोड़ क्षेत्र में एक वयस्क तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकारियों ने उसके पंजे, नाखून और जबड़े के दांत काट लिए हैं। यह मामला संगठित अवैध शिकार की ओर इशारा कर रहा है।.सोमवार सुबह खैरागढ़ वनमंडल के कोपेनवागांव-मुढ़ीपार क्षेत्र में जंगल से कुछ दूरी पर राजस्व भूमि में तेंदुए का शव संदिग्ध हालत में मिला। ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।तेंदुए के पंजे और जबड़े के दांत गायबजांच में पता चला…
धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के बेन्द्रानवागांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण के घर के पीछे बाड़ी में जलाऊ लकड़ी के ढेर में एक जहरीला रसेल वाइपर सांप मिला। ग्रामीणों ने इसे अजगर का बच्चा समझा था, लेकिन बाद में यह रसेल वाइपर निकला, जिससे.यह घटना बेन्द्रानवागांव के एक रहवासी क्षेत्र में हुई, जहां बाड़ी में रखे ईंधन के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों के बीच विशालकाय सांप छिपा हुआ था। सांप के अचानक सामने आने से परिवार के सदस्य और आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय सर्प मित्रों से संपर्क किया।स्नेक कैचर…