Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Newly married woman dies under suspicious circumstances six months after marriage | शादी के 6 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप– पति ने कीटनाशक पिलाया, पति का दावा– खुद पीया;लव मैरिज की थी – Korba News
Breaking News

Newly married woman dies under suspicious circumstances six months after marriage | शादी के 6 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप– पति ने कीटनाशक पिलाया, पति का दावा– खुद पीया;लव मैरिज की थी – Korba News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a7dcb582 2668 4d5c 9d62 7578652788e71766303839934 1766306820
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोरबा में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। उसने ही पत्नी को कीटनाशक पिलाया है। जबकि पति का कहना है कि उसे खुद ही कीटनाशक पी लिया था।

.

मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधाखार का है। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम जयकिशन सिदार (24) है। जबकि पत्नी का नाम मालती (23) है। दोनों ने लव मैरिज की थी। इस मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की है।

9aeaadfa 397d 463e 98c2 89c9a051c68f 1766303813920

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, जयकिशन पेशे से किसान है। 27 जून 2025 को उसकी शादी खरसिया के ग्राम लोधिया की रहने वाली मालती सिदार से हुई। दोनों परिवारों में रिश्तेदारी थी। जयकिशन और मालती के बीच जान-पहचान के बाद प्रेम विवाह हुआ था।

16 दिसंबर की सुबह मालती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को देर शाम तब हुई जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तत्काल करतला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

d866e1f6 940c 4769 a1dd 6785f6ae3ff2 1766303813919

कार्यपालिक दंडाधिकारी ने की पूछताछ

परिजन उसे टीपी नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां 19 दिसंबर की रात इलाज के दौरान मौत उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने सीएसईबी पुलिस को मेमो भेजकर घटना की सूचना दी। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था, पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी को सूचित किया।

कार्यपालिक दंडाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में पति जयकिशन सिदार और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें उसके आत्महत्या करने के कारण की कोई जानकारी नहीं है।

fe8d2687 e00c 4cb1 b9ff f3ae25409035 1766303813919

दोनों परिवारों में थी रिश्तेदारी

वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने पति जयकिशन पर मालती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में रिश्तेदारी थी। जयकिशन मालती के बीच जान-पहचान के बाद प्रेम विवाह हुआ था।

मायके पक्ष के अनुसार, जयकिशन शादी के महज एक सप्ताह बाद से ही अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतिका की बुआ उमा सिदार ने बताया कि मालती ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था।

पहले उल्टी-दस्त की जानकारी दी गई

शादी के बाद से जयकिशन ने मालती का मोबाइल तोड़ दिया था। 18 दिसंबर को जयकिशन ने जानकारी दी की मालती को उल्टी-दस्त हो रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन रास्ते में कीटनाशक वाली बातें हमको पता चला। जब हमारी मालती से बात हुई तो बताया कि उसने कीटनाशक नहीं पिया है।

मामले की जांच जारी- पुलिस

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मायके और ससुराल पक्ष का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.