Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Names of 76,000 voters deleted during SIR in surguja | SIR में कटे 76 हजार मतदाताओं के नाम, सूची प्रकाशित: कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की ली बैठक, 22 तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Names of 76,000 voters deleted during SIR in surguja | SIR में कटे 76 हजार मतदाताओं के नाम, सूची प्रकाशित: कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की ली बैठक, 22 तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 23 at 184912 1766496032
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 23 at 184912 1766496032

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR के बाद मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज 23 दिसंबर को कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में SIR की जानकारी दी। SIR में 76 हजार से अधिक मतदाता

.

जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन अनुसार जिले में कुल मतदाता 05 लाख 98 हजार 492 हैं। इनमें से 02 लाख 99 हजार 614 पुरुष मतदाता एवं 02 लाख 98 हजार 862 महिला मतदाता तथा 16 तृतीय लिंग के मतदाता है।

ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 01 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल पूर्ण कर लिया गया है तथा जिनका नाम वर्तमान में किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं करा पाया है। वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फार्म 6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर के पास जमा कर सकते हैं।

76 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटे SIR में सरगुजा जिले के तीन विधानसभाओं में कुल 76 हजार 488 लोगों के नाम काटे गए हैं। SIR के पूर्व जिले में 6 लाख 74 हजार 980 मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज था। 18 हजार 614 मतदाताओं की मौत के कारण उनका नाम काटा गया है। 21 हजार 274 मतदाताओं का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है और उन्हें अनुपस्थित मान लिया गया है।

31 हजार 987 मतदाता स्थायी तौर पर सरगुजा जिले से शिफ्ट हो चुके हैं। 4 हजार 141 मतदाता ऐसे है जिनके नाम एक से अधिक स्थान पर थे और उनके नाम काटे गए हैं। 472 लोगों के नाम अन्य कारणों से काटे गए हैं।

बढ़ी मतदान केन्द्रों की संख्या मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण करने के पश्चात जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 876 है। पूर्व में मतदान केंद्र की संख्या 782 थी, जिसमें 94 की वृद्धि हुई है।

बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, सहित सभी एसडीएम एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075287
Views Today : 43
Views Last 7 days : 2229
Views Last 30 days : 9888
Total views : 104310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.