Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Councilors leveled serious allegations against the city council president. | पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप: विकास कार्य रोकने और झूठी शिकायतें करने का आरोप, इस्तीफे की मांग – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Councilors leveled serious allegations against the city council president. | पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप: विकास कार्य रोकने और झूठी शिकायतें करने का आरोप, इस्तीफे की मांग – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fc1a1f6b 8a01 4135 8b5c 9627467028ad 1766391268404
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fc1a1f6b 8a01 4135 8b5c 9627467028ad 1766391268404

राजपुर नगर पंचायत के पार्षदों ने अध्यक्ष धरम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अध्यक्ष विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं और कलेक्टर बलरामपुर के समक्ष लगातार झूठी शिकायतें कर रहे हैं।

.

पार्षदों के अनुसार, अध्यक्ष धरम सिंह के पास नगर के लोक हित के लिए कोई कार्य योजना नहीं है। वे दलालों के बहकावे में आकर नगर पंचायत के कार्यों और अधिकारियों-कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ भी झूठी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

परिषद को नौ महीने बाद भी स्वीकृति नहीं

पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर अध्यक्ष धरम सिंह ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का ढोल पीटते हुए विधायक-सांसदों के साथ मंच साझा करते हैं और जनता को विकास के झूठे दावे कर भ्रमित करते हैं। वहीं, परिषद के गठन को नौ महीने बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से निकाय को विकास कार्यों के लिए कोई स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।

पार्षदों ने कुसमी नगर पंचायत का उदाहरण दिया, जहां ‘डबल इंजन’ के विरुद्ध निर्वाचित अध्यक्ष होने के बावजूद लगातार निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। यह दर्शाता है कि राजपुर में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

पार्षदों का आरोप- अध्यक्ष झूठी शिकायतों में व्यस्त

अध्यक्ष धरम सिंह द्वारा मंगल भवन निर्माण, स्ट्रीट लाइट और सीएमओ पर डीजल चोरी जैसे आरोपों पर की गई शिकायतों को छह माह बीत चुके हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अध्यक्ष स्वयं निर्णय नहीं ले रहे हैं, बल्कि दलालों के झांसे में आकर झूठी शिकायतें करने में व्यस्त हैं।

पार्षदों ने कहा कि इन हरकतों के कारण नगर के लोकहित और विकास कार्य रुक गए हैं। उन्होंने मांग की कि अध्यक्ष धरम सिंह को अपनी इस करतूत के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए और नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्षद प्रभात रंजन त्रिपाठी, विश्वास कुमार गुप्ता, नेहा चौबे सहित गणमान्य नागरिक राजेंद्र सिंह और कौशल चौबे उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075287
Views Today : 43
Views Last 7 days : 2229
Views Last 30 days : 9888
Total views : 104310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.