Author: admin

रायपुर35 मिनट पहलेकॉपी लिंकछत्तीसगढ़ में सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य हो गया है। 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों में वाहन मालिकों को इसे लगवाना होगा। वरना RTO के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस फिर से चेकिंग अभियान चलाकार चालानी कार्रवाई करने की तैयारी में है।वाहन मालिकों की सुविधा के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से जारी है। इसके बावजूद रायपुर में करीब 60% वाहन मालिकों के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है। हालांकि इसमें कई गाड़ियां ट्रांसफर या स्क्रैप में भी जा चुकी है।HSRP नंबर प्लेट…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में आंगनाबाड़ी कार्यकर्ता महिला की मौत हो गई। मृतिका अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी में सवार होकर जा रही थी, तभी ट्रेलर वाहन के चालक ने उसे जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दी। इससे महिला वाहन के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही उसके पति और बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टूंड्री रामपुर की रहने वाली उमा राठिया…

Read More

कोरबा में अय्याशी-नशे की लत पूरी करने के लिए बी-फार्मेसी छात्र ने अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने घर से सोने के जेवरात नेकलेस, मंगलसूत्र, कान के झुमके और अंगूठी पार कर दिए। उसे बेचकर अपने शौक पूरे करने लगा। अब शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 60 हजार कैश और लगभग 8.2 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। इस मामले में चोरी के जेवरात गलाकर बेचने वाले एक सुनार की तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन रामपुर थाना इलाके…

Read More

दैनिक भास्कर ने परिवहन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष देवांगन से बातचीत की।छत्तीसगढ़ में सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य हो गया है। 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों में वाहन मालिकों को इसे लगवाना होगा। वरना RTO के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस फिर से चेकिंग अभियान चलाकार चालानी कार्रवा.वाहन मालिकों की सुविधा के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से जारी है। इसके बावजूद रायपुर में करीब 60% वाहन मालिकों के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है। हालांकि इसमें कई गाड़ियां ट्रांसफर या स्क्रैप में भी जा…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और माज़दा वाहन की टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। माज़दा वाहन में पांच से अधिक मजदूर फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। फंसे शवों को बाहर निकाला गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फरसगांव पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद…

Read More

छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ को लेकर चल रहा विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मसीही समाज के प्रतिनिधि क्रिस्टोफर पॉल ने इस विधेयक के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कानून के कई कड़े प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की गई है। दरअसल, राज्य सरकार के इस विधेयक में जबरन, प्रलोभन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। नए कानून के अनुसार अवैध धर्मांतरण पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसमें आर्थिक प्रलोभन, दबाव या छल से धर्म…

Read More

छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ को लेकर चल रहा विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मसीही समाज के प्रतिनिधि क्रिस्टोफर पॉल ने इस विधेयक के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कानून के कई कड़े प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की गई है। दरअसल, राज्य सरकार के इस विधेयक में जबरन, प्रलोभन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। नए कानून के अनुसार अवैध धर्मांतरण पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसमें आर्थिक प्रलोभन, दबाव या छल से धर्म…

Read More

सूरजपुर जिले में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना लटोरी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर नवापारा में हुई। बस बिहार से अंबिकापुर की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायल यात्रियों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा गया है।

Read More

सरगुजा के मैनपाट में प्रशासनिक अमले ने अवैध अतिक्रमण को हटाने शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। मैनपाट के 16 अतिक्रमणकारियों को दिए गए अंतिम नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। अतिक्रमण हटाने के पूर्व मैनपाट में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। यह कार्रवाई मैनपाट के कमलेश्वरपुर में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रोपाखार में अतिक्रमण पर बने 16 मकानों को तोड़ने के लिए पूर्व में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। रोपाखार के चौक से कार्निवाल ग्राउंड…

Read More

नरियरा | नगर पंचायत नरियरा स्थित दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया। संस्था प्रमुख व प्रधान पाठक गोविंद पाटले ने कहा बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और शिक्षा की शक्ति का प्रतीक है। परीक्षा में केजी वन से अलिशा मारते (98.57%), केजी टू से जितेंद्र टंडन (98%), आदित्य केवट (96%), मेघा दिव्य (98%) व साक्षी भारते (97%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। पलक राठौर, आराध्या जगत, आईशा महिपाल, भूमिका यादव, अंकित टंडन व आरूषी पाटले ने शानदार प्रदर्शन किया।

Read More