Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नशे-ऐश के लिए B-फार्मेसी छात्र बना चोर:कोरबा में अपने ही घर से सोने के जेवरात चुराए, 2 गिरफ्तार, खरीदने वाले सुनार की तलाश
Breaking News

नशे-ऐश के लिए B-फार्मेसी छात्र बना चोर:कोरबा में अपने ही घर से सोने के जेवरात चुराए, 2 गिरफ्तार, खरीदने वाले सुनार की तलाश

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
41486c58 767f 4864 be2b ac139a84010a 1776397770091
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



41486c58 767f 4864 be2b ac139a84010a 1776397770091
कोरबा में अय्याशी-नशे की लत पूरी करने के लिए बी-फार्मेसी छात्र ने अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने घर से सोने के जेवरात नेकलेस, मंगलसूत्र, कान के झुमके और अंगूठी पार कर दिए। उसे बेचकर अपने शौक पूरे करने लगा। अब शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 60 हजार कैश और लगभग 8.2 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। इस मामले में चोरी के जेवरात गलाकर बेचने वाले एक सुनार की तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन रामपुर थाना इलाके का है। जानिए क्या है पूरा मामला यह मामला 14 मार्च 2026 को सामने आया, जब एलआईजी-121 एमपी नगर कोरबा निवासी शिक्षिका सुनीता डोंगरे (पति वीरेंद्र कुमार डोंगरे) ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी अलमारी में रखे सोने के जेवरात 28 मार्च 2026 को गायब मिले। चोरी हुए सामान में नेकलेस, मंगलसूत्र, कान के झुमके और अंगूठी शामिल थे, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए थी। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन रामपुर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर ऋषिकेश डोंगरे उर्फ ऋषि (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ऋषिकेश ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी के जेवरात अपने साथी रामहरी गिड्डे (44) की मदद से एक सुनार को बेचा था। सुनार ने जेवरात पिघलाकर उन्हें कैश राशि दी थी। रायपुर में बी फार्मेसी कर रहा बेटा पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपए कैश और एक सोने का मंगलसूत्र बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाकी राशि खर्च कर दी है। ऋषिकेश डोंगरे, जो रायपुर में बी फार्मेसी का छात्र है, नशे की लत और अय्याशी पूरी करने के लिए अपने ही घर में चोरी की साजिश रची थी। जेवर खरीदने वाले सुनार की तलाश पुलिस ने बताया कि चोरी के जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी मामले में आरोपी बनाया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और आगे की जांच कार्रवाई जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में खेत बनाते समय मशीन में लगी आग:चेन माउंटेन मशीन जलकर खाक, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान

April 17, 2026

दुर्ग में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन:हथियार लहराने वाला गिरफ्तार, टावर चोरी गिरोह का खुलासा, अवैध शराब के साथ आरोपी धराया

April 17, 2026

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती:कलेक्टर की अनुमति के बिना नहीं मिलेगा अवकाश, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067585
Views Today : 95
Views Last 7 days : 952
Views Last 30 days : 3920
Total views : 88509
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.