Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Attempts to shift SIMS patients to private hospitals | सिम्स के मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की कोशिश: युवक गिरफ्तार, डीन ने कहा- बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Attempts to shift SIMS patients to private hospitals | सिम्स के मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की कोशिश: युवक गिरफ्तार, डीन ने कहा- बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
166016be 903e 45c1 bcda dc75f37e3832 1761310438567
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीन का कहना है कि बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

.

यह घटना बुधवार सुबह लगभग 6 बजे की है। सिम्स के टाइज वार्ड में उसलापुर में रहने वाला अभिषेक निर्मलकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पाया गया। सुरक्षाकर्मियों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ।

इसके बाद सुरक्षा सुपरवाइजर लघु शर्मा को सूचना दी गई। सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिषेक से पूछताछ की। उसकी गतिविधियों की पुष्टि होने पर उसे सिम्स चौकी के माध्यम से सिटी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।

eb1bd910 8386 47ab b261 611cd918b55a 1761310438574

मरीजों का हित सर्वोपरि- डॉ. रमणेश मूर्ति

इस घटना पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि संस्थान में मरीजों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति की ओर मरीजों को गुमराह करने या उनके उपचार में बाधा डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मरीजों को भ्रमित करने वालों पर प्रशासन सख्त

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह का कहना है कि सिम्स में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में किसी भी बाहरी व्यक्तियों का मरीजों को भ्रमित करने की कोशिश गंभीर अपराध है। प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाया है और भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वार्डों में नियमित गश्त हो रही

सुरक्षा सुपरवाइजर लघु शर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में नियमित गश्त की जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दी जा रही है। वहीं, सिम्स प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत सुरक्षा विभाग या अस्पताल प्रशासन को दें। ताकि मरीजों की सुरक्षा और सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर निकाली रैली:बिजली, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

April 30, 2026

मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

April 30, 2026

जांजगीर-चांपा में पत्नी की हत्या:पति ने गला घोंटकर मारा, हादसे का रूप देने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069302
Views Today : 118
Views Last 7 days : 972
Views Last 30 days : 4077
Total views : 90306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.