Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Attempted robbery at Shyam Super Market in Janjgir Champa | जांजगीर चांपा में श्याम सुपर मार्केट में डकैती का प्रयास: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद – janjgir champa News
Breaking News

Attempted robbery at Shyam Super Market in Janjgir Champa | जांजगीर चांपा में श्याम सुपर मार्केट में डकैती का प्रयास: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद – janjgir champa News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2a7a3021 6aae 44e2 823b 75dab3a80800 1759749859354
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पेंड्री स्थित श्याम सुपर मार्केट में डकैती का प्रयास विफल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन मुख्य आरोपी और दो हथियार उपलब्ध कराने वाले शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक पिस्टल औ

.

सीएसपी योगिता खरपंडे ने बताया कि 5 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे सुपर मार्केट के संचालक राहुल अग्रवाल की दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया। आवाज सुनकर जब राहुल अग्रवाल बाहर निकले, तो तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया।पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों की पहचान मनीष कुमार बनवा (26 वर्ष), चैतन्य दिनकर (19 वर्ष) और हितेश दिनकर (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

5e68db5c dc6f 4de8 8ca2 eb30dd4f9dd6 1759749859354

पिस्टल के साथ घूम रहे युवक को पकड़ा

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चोरी की नीयत से रात में घूम रहे थे और उनके पास एक पिस्टल भी थी। उनकी निशानदेही पर सड़क किनारे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने दो साल पहले जितेंद्र दिनकर (26 वर्ष) के माध्यम से पिस्टल खरीदी थी, जबकि तरुण सूर्यवंशी (22 वर्ष) ने उन्हें पांच जिंदा कारतूस उपलब्ध कराए थे। इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक चाकू, एक मोबाइल फोन, दो सबल, दो नकाब गमछे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी है और जांच अभी जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गोडमर्रा की सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी

April 22, 2026

प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में 123 किलो गांजा समेत अन्य सामान जलाया गया

April 22, 2026

पेड़ से अधिकारी का तोता उतारने बुलाया फायर ब्रिगेड,VIDEO:नारायणपुर में पालतू तोते पर बौछार, हजारों लीटर पानी बहाया; पानी की बर्बादी पर लोग नाराज

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068260
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89220
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.