Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Arrest in paddy purchase fraud worth Rs 65 lakh | 65 लाख के धान खरीदी फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी: मुंगेली में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोचा – Mungeli News
Breaking News

Arrest in paddy purchase fraud worth Rs 65 lakh | 65 लाख के धान खरीदी फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी: मुंगेली में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोचा – Mungeli News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ad140dab 5366 45d6 b299 d34c7f575789 1759926234739
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मुंगेली पुलिस ने धान खरीदी में 65 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के आरोपी सरजूराम बघेल को गिरफ्तार किया है। बघेल पर तरवरपुर धान खरीदी केंद्र में अनियमितता और अमानत में खयानत का आरोप है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

.

यह मामला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर, शाखा सेतगंगा के शाखा प्रबंधक सुमरनदास मानिकपुरी की शिकायत पर फास्टरपुर थाने में दर्ज किया गया था। शिकायत 07 अक्टूबर 2025 को की गई थी। सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेली की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई।

2d9aa638 e429 47b8 86d6 c299c75fcf4d 1759926234739

धान घोटाले की जांच शुरू

जांच में सामने आया कि वर्ष 2024-25 में तरवरपुर धान खरीदी केंद्र में कुल 39767.20 क्विंटल धान खरीदा गया था, जिसमें से 36404.36 क्विंटल धान का परिदान किया गया।

शेष 3362.84 क्विंटल धान ऑनलाइन दर्शाया गया था, लेकिन भौतिक सत्यापन में 2,094.64 क्विंटल धान कम पाया गया। इस कम धान की कीमत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 65,02,684 रुपये है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई।

धान घोटाले के आरोपी सरजूराम बघेल गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी सरजूराम बघेल के ग्राम फंदवानीकापा स्थित घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सरजू बघेल ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 46 वर्षीय सरजूराम बघेल, पिता छोटकू राम बघेल, निवासी फंदवानीकापा को 08 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072850
Views Today :
Views Last 7 days : 1172
Views Last 30 days : 5686
Total views : 96377
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.