Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Anti-drug campaign by women in Dhamtari | धमतरी में महिलाओं का नशा विरोधी अभियान: कई घरों से अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त कर नष्ट की गई – Dhamtari News
Breaking News

Anti-drug campaign by women in Dhamtari | धमतरी में महिलाओं का नशा विरोधी अभियान: कई घरों से अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त कर नष्ट की गई – Dhamtari News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a9e6380e 8bf0 4c86 8ac9 77099210e3a6 1767342016464
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के उमरगांव में महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान कई घरों से अवैध महुआ शराब बनाने की सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी गई। गांव के जागरूक महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर नशा मुक्ति को लेकर चेतावनी अभियान चलाय

.

उन्होंने उन घरों तक पहुंचकर जहां अवैध महुआ लहान (कच्ची शराब बनाने की सामग्री) रखी थी, उसे बाहर निकाला और मौके पर ही नष्ट कर दिया। अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को भी तोड़ दिया गया।

इस अभियान में गांव की महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि नशे के कारण होने वाली घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक पतन के साथ-साथ बच्चों में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ यह कदम उठाना आवश्यक था।

35c75a98 558f 4a36 963b eee6cbd021e4 1767342016465

बैठक में लिया गया था फैसला

महिलाओं ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले हुई आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि गांव में शराब और गांजा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी तय हुआ कि जो भी इस सामाजिक बुराई को बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ ग्राम स्तर पर सामूहिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का मानना है कि नशा युवाओं को गलत राह पर ले जाकर पूरे समाज को खोखला कर रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उमरगांव की यह पहल अब आसपास के गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

नगरी एसडीओपी विपिन रंगारी ने इस नेक कार्य के लिए पूरे गांव के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

1a60787b bb32 465c 88a4 0f2587df9162 1767342016464
2daf588d a4eb 420e aa50 7ae44185d7bd 1767342016464



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076979
Views Today : 257
Views Last 7 days : 4305
Views Last 30 days : 11993
Total views : 107198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.