छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम जारी तबादला आदेश में राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें नया रायपुर स्थित सहायक पुलिस महानिदेशक कार्यालय भेजा गया है। सक्ती की एसपी रहीं अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अ
.
अंकिता शर्मा 2018 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। राजनांदगांव आने से पहले वह खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले की कमान भी संभाल चुकी हैं। उन्हें सट्टा व्यापार से जुड़े अपराधियों के बीच अपनी सख्त छवि के लिए जाना जाता है।
राजनांदगांव एसपी रहते हुए मोहित गर्ग पर पुलिसिंग को लेकर कई आरोप लगे थे। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नाप-जोख में कथित धांधली और रिश्वतखोरी की खबरें सामने आई थीं। इस मामले में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था, लेकिन किसी बड़े अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नवागांव में हुई थी तीन लोगों की हत्या
हाल ही में चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र नवागांव में चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की हत्या हो गई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस ने पुलिस की निष्क्रियता को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। भर्ती प्रक्रिया अभी भी विवादास्पद बनी हुई है और लंबित है।

<
