Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Anger erupts in Bilaspur over demolition of Hindu houses | बिलासपुर में हिंदुओं के मकान तोड़ने पर फूटा गुस्सा: ईरानी मोहल्ले को बख्शने, उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्टोरेट के सामने धरना – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Anger erupts in Bilaspur over demolition of Hindu houses | बिलासपुर में हिंदुओं के मकान तोड़ने पर फूटा गुस्सा: ईरानी मोहल्ले को बख्शने, उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्टोरेट के सामने धरना – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4bd3c5d3 05f6 40ce a83e e396509a7786 1765794188517
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में हिंदू संगठनों ने सोमवार को कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हिंदुओं के मकान तोड़ने, ईरानी मोहल्ले को बख्शने, और उनके निवासियों द्वारा कथित उत्पीड़न के विरोध में था। मेलापारा से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष धरने में शामिल

.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने के अभियान में हिंदुओं के मकानों को आसानी से निशाना बना रहा है। वहीं, ईरानी मोहल्ले के निवासियों द्वारा कथित मारपीट और विरोध के कारण प्रशासन के कर्मचारी उनके सामने कार्रवाई करने से पीछे हट जाते हैं।

0be8fbb2 d10a 46f1 a427 91f84b20c3d4 1765794188516
877af3ea c3dd 452f 8f5d 80fa11848b96 1765794188516
2de15eb3 7c27 42c5 b810 6edbb9a3b881 1765794188517

संगठन ने अतिक्रमण अभियान में प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

हिंदू संगठन के धनंजय गोस्वामी ने बताया कि दो महीने पहले मेलापारा में हिंदुओं के मकान तोड़े गए थे और उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके विपरीत, बगल के ईरानी मोहल्ले में जब प्रशासन कार्रवाई करने पहुंचता है, तो वहां के लोग मारपीट और गाली-गलौज पर उतर आते हैं, जिससे कार्रवाई रुक जाती है।

04f980ab 50cb 495f 88c2 db56c225c2df 1765794188518

ईरानी मोहल्ले के निवासियों पर प्रताड़ना का आरोप

गोस्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में एक शिक्षक के साथ मारपीट और स्कूली बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले सामने आए हैं। उनका दावा है कि ईरानी मोहल्ले के लड़के हिंदुओं को प्रताड़ित करते हैं, लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता।

उन्होंने सवाल उठाया कि अतिक्रमण हटाने से लेकर आपराधिक मामलों तक, हमेशा हिंदुओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता है। गोस्वामी ने चेतावनी दी कि हिंदुओं के साथ अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

2058c0f6 6f0d 4184 b6e2 005c0ac3d1a4 1765794188516
048d6ddd e016 42c7 a679 82e155569a73 1765794188516

ईरानी मोहल्ले के लोगों पर 6 एफआईआर

गोस्वामी ने बताया कि ईरानी मोहल्ले के लोगों के खिलाफ सरकंडा थाने में मारपीट और अन्य मामलों में छह एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से हिंदुओं के साथ न्याय करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074971
Views Today : 51
Views Last 7 days : 2697
Views Last 30 days : 9117
Total views : 103059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.