Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Anger erupts in Bhilai over ‘I love Mohammed’ poster controversy | भिलाई में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर गुस्सा: जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद जुटे सभी मस्जिद के इमाम और समुदाय के लोग, हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर की नारेबाजी – durg-bhilai News
Breaking News

Anger erupts in Bhilai over ‘I love Mohammed’ poster controversy | भिलाई में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर गुस्सा: जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद जुटे सभी मस्जिद के इमाम और समुदाय के लोग, हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर की नारेबाजी – durg-bhilai News

By adminSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 26 at 51901 pm 1758887358
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


उत्तर प्रदेश के उन्नाव में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर पर कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भिलाई की सड़कों पर गुस्सा नजर आया। सेक्टर-6 जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे।

.

सेक्टर- 6 जामा मस्जिद में हाथों में तख्तियां लेकर जमा हुए समुदाय के लोग।

सेक्टर- 6 जामा मस्जिद में हाथों में तख्तियां लेकर जमा हुए समुदाय के लोग।

हाथों में “आई लव मोहम्मद” लिखी तख्तियां थामे उन्होंने नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि गिरफ्तार किए गए युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए और जिन्होंने उन पर कार्रवाई की है, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो।

“आई लव डॉग-एक्टर पर एतराज नहीं, मोहम्मद पर क्यों?” रैली में शामिल लोगों ने सवाल उठाया दुनिया को किसी जानवर या एक्टर से मोहब्बत जताने पर कोई ऐतराज नहीं होता, लेकिन पैगंबर मोहम्मद के नाम पर इजहार करने से परेशानी क्यों है? मस्जिद के सदर ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह असामाजिक तत्वों की सोची-समझी चाल है।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, “देश के लिए दी हैं कुर्बानियां” रैली में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा गया कि जब पाकिस्तान ने आतंकियों को भेजकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर मिटाने की कोशिश की थी, तब इस देश की बेटी सौफिया कुरैशी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का खात्मा किया था।

मस्जिदों के इमाम ने कहा कि मुसलमानों ने हमेशा मुल्क के लिए खून बहाया है। आजादी की लड़ाई से लेकर बॉर्डर पर शहादत और विज्ञान तक, टीपू सुल्तान, अब्दुल हमीद और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे नाम इसकी गवाही देते हैं।

हमें संविधान में मिला है अधिकार मस्जिद कमेटी के सदर मिर्जा असीम बेग ने कहा उन्नाव में 20-25 मुस्लिम युवाओं पर केवल पोस्टर लगाने की वजह से कार्रवाई कर दी गई। हमारी कौम अनुशासित है और हमेशा संविधान के दायरे में रहकर काम करती है। हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि कोई ऐसा कानून बने जिससे किसी भी मजहब के साथ नाइंसाफी न हो।

वहीं भिलाई एसडीएम हितेश पिस्दा ने बताया कि ज्ञापन में कानपुर और उन्नाव की घटनाओं का जिक्र है। मुस्लिम समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इसे जल्द राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari BSP Retired Employee Scammed Rs 1 Crore; Lottery Fraud

April 20, 2026

हाईस्कूल मैदान में सामूहिक महारुद्राभिषेक कल होगा

April 20, 2026

बीकॉम-III अंग्रेजी भाषा की परीक्षा 30 अप्रैल को

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068012
Views Today : 38
Views Last 7 days : 982
Views Last 30 days : 4078
Total views : 88954
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.