Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पहाड़ी कोरवाओ के लिए प्ले स्कूल के तर्ज पर विकसित होंगे आँगनबाड़ी,मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार,राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की चर्चा…..पढ़िए पुरी खबर
छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवाओ के लिए प्ले स्कूल के तर्ज पर विकसित होंगे आँगनबाड़ी,मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार,राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की चर्चा…..पढ़िए पुरी खबर

By AdminMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250527 WA0008
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज, जशपुरनगरः जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र में प्ले स्कूल की तर्ज पर आँगनबाड़ी केंद्रों का उनयन किया जाएगा। इसके साथ ही पहाड़ी कोरवाओ के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अतिरिक्त पोषण आहार की व्यवस्था भी की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें जिले के लिए इन दोनों महत्वपूर्ण प्रस्तावो पर चर्चा की। प्रियंवदा सिंह जूदेव ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को बताया कि जशपुर जिले में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा निवास करती है। पहाड़ी कोरवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप सिंह जूदेव ने आजीवन प्रयास किया। अब उनके कार्यो के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र में अतिरिक्त पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने और प्ले स्कूल की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसीत करने की योजनता तैयार की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल हो सकेगी साथ ही उन्हें शिक्षा से भी जोड़ा जा सकेगा। महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए जूदेव ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश के पुलिस थाना में महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही आपात स्थिति में महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सखी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए स्कूलों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी समय-समय में दिया जाता है। केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए जूदेव ने बताया कि सुपोषण और वजन तिहार के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की मानिटरिंग करने के साथ ही पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्भवती व शिशुवती माताओं की देखभाल केंद्र सरकार के गाइड लाईन के अनुसार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला व बाल सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होनें महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव को आश्वस्त किया कि जशपुर सहित पूरे प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर वे तत्काल इसे संज्ञान में लेगीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.