पेंड्रा में जीपीएम जिला संगीत-कला संरक्षण मंच की ओर से ‘एक शाम किशोर के नाम’ सांगीतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने जिले के संगीत प्रेमियों को एक सुरमयी अनुभव प्रदान किया। इसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों ने
.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देना था। साथ ही उनके गीतों के माध्यम से संगीत की अनमोल विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी इसका लक्ष्य था।
स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों ने मंच पर किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण संगीतमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान किशोर कुमार के जीवन के प्रेरक प्रसंग और उनके व्यक्तित्व से जुड़ी बातें भी साझा की गईं।

मंच के अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल महान कलाकारों की यादों को ताजा रखते हैं, बल्कि जिले की नई प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करते हैं। अतिथियों ने मंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जिले में संगीत-कला के संरक्षण और संवर्धन में प्रेरणादायी भूमिका निभाते हैं।


<
