Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Amabeda incident: All communities call for Chhattisgarh bandh | आमाबेड़ा घटनाक्रम: सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद बुलाया: पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र में परंपरा-कानून टकराव पर 24 दिसंबर को बंद का आह्वान – Khairagarh News
Breaking News

Amabeda incident: All communities call for Chhattisgarh bandh | आमाबेड़ा घटनाक्रम: सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद बुलाया: पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र में परंपरा-कानून टकराव पर 24 दिसंबर को बंद का आह्वान – Khairagarh News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
087ea89b bc63 43c8 8d7f f7efa10b89c3 1766493703794
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हुए हालिया घटनाक्रम के विरोध में सर्व समाज ने 24 दिसंबर, बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। समाज ने संविधान की पांचवीं अनुसूची, ग्राम सभा की सर्वोच्चता और जनजातीय परंपराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

.

टिकरापारा स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सर्व समाज के पदाधिकारियों और प्रमुखों ने इस घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान मनोज गिडिया, मोतीलाल यादव, डॉ. साधना अग्रवाल, कमलेश रंगलानी और टी.डी. वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

सर्व समाज के प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने बताया कि विवाद 15 दिसंबर को बड़ेतेवड़ा गांव निवासी चमरा राम सलाम की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर शुरू हुआ।

16 दिसंबर की सुबह ग्राम समाज के परंपरागत पदाधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा चल रही थी। इसी दौरान ग्राम सभा की अनुमति के बिना बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी का आरोप लगा। ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान स्थल जनजातीय पेन-पुरखा परंपरा के तहत संचालित होता है और अंतिम संस्कार उसी रीति से होना चाहिए था। हालांकि, निजी भूमि में अलग रीति से दफन करने की घोषणा के बाद तनाव बढ़ गया।

आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी और समझाइश के बावजूद निजी भूमि में दफन की प्रक्रिया की गई। इसे ग्राम सभा के अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है। इसके बाद प्रशासनिक उदासीनता और ग्रामीणों के आवेदन स्वीकार न करने के आरोप भी लगे।

17 दिसंबर को कथित तौर पर कब्र स्थल पर निर्माण कार्य शुरू किया गया और बाहरी लोगों द्वारा ग्रामीणों पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए। 18 दिसंबर को स्थिति और बिगड़ने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई, जिसके बाद शव को हटाया गया। इस दौरान बल प्रयोग को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

सर्व समाज ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की भी मांग की है।

समाज ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित छत्तीसगढ़ बंद शांतिपूर्ण रहेगा। यह बंद जनजातीय आस्था और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

aaa507bb 2282 4b7a b35e 84261b90848b 1766493703796
5a2f2ccb 0fa7 495c 8ddf 09702fc506e3 1766493703796



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.