![]()
.
दीपावली आस्था और धर्म का पर्व के साथ-साथ स्वच्छता का भी संदेश देते हैं हर साल लोग त्योहार के पहले घरों की सफाई विशेष रूप से करते हैं। लेकिन इस वर्ष ग्राम लोहरसी के पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने घर के सफाई के साथ-साथ गांव के स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता दिखाई।
सभी पंचायत प्रतिनिधि शनिवार को सुबह से कचरा ढोने ट्रैक्टर, रापा,कुदाल धमेला, लेकर महिलाएं पुरुष सभी गांव के सड़कों, तालाबों, नालियों, गलियों में उतरे, उन्हें देख ग्रामवासी भी सहयोग के लिए आ गए इस तरह कुछ ही घंटों में सभी ने एकजुट हो पूरे गांव के काया पलट कर रख दी। कहीं पर भी गंदगी का नाम निशान नहीं था। इसे देख गांव के लोगों ने अपने प्रतिनिधियों की सराहना की। सफाई में सहयोग के लिए प्रमुख रूप से सरपंच लोमस राम साहू, उप सरपंच नितेश कुमार टंडन सभी पांच देवकी बाई साहू, उषा बाई सतनामी, नमू साहू ,भगवान दास जांगड़े, तुलेश्वर सतनामी, ख़ेमिन बाई पटेल, डेलेश्वरी साहू, खेमचंद यादव, कमला यादव, उषा यादव, प्रेमनंद साहू,जागेश्वर साहू, प्रभा बाई निर्मलकर, कांताबाई ध्रुव, हेमलता निषाद, मुंगेश्वरी ठाकुर, विक्रम कुमार साहू, सवित्रि सतनामी ,त्रिवेणी सतनामी सहित ग्रामवासी शामिल रहे।
<
