Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » All the pilot projects of Chhattisgarh Congress in-charge failed….BJP | छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी के सभी पायलट प्रोजेक्ट फेल….BJP: कांग्रेस नेताओं के विवादों को आधार बनाकर बीजेपी ने कसा तंज, पायलट भी नहीं साध पा रहे कांग्रेसी सुर – Raipur News
Breaking News

All the pilot projects of Chhattisgarh Congress in-charge failed….BJP | छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी के सभी पायलट प्रोजेक्ट फेल….BJP: कांग्रेस नेताओं के विवादों को आधार बनाकर बीजेपी ने कसा तंज, पायलट भी नहीं साध पा रहे कांग्रेसी सुर – Raipur News

By adminSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5nqyms 1758720892
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस संगठन में चल रहे भीतरघात और गुटबाजी को लेकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर निशाना साधा है।

.

gif 49 21746353472 1758720670

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पायलट के सारे पायलट प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में फेल हो गए हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेस नेतृत्वविहीन और दिशाहीन हो चुकी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा

डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा बार-बार वोट चोरी के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का अध्ययन करना चाहिए। निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, इसमें कहीं भी वोट चोरी संभव नहीं।

आयोग का कोई परमानेंट कर्मचारी नहीं होता और नाम जुड़ने की प्रक्रिया आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षकों के माध्यम से पूरी होती है। कांग्रेस इन पर आरोप लगाकर आम आदमी को ही बेईमान बता रही है। उन्होंने कहा कि आयोग के 24 हजार बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) मेहनत करते हैं और कांग्रेस उन्हीं पर उंगली उठा रही है। यह साबित करता है कि राहुल गांधी से लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी अब तक नियमों को समझ ही नहीं पाई है।

comp 1821689504979 1 1758720860

उधारी की कार्यकारिणी पर बैज चला रहे संगठन

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी पर भी भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दो साल से अधिक समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज उधारी की कार्यकारिणी पर संगठन चला रहे हैं। हाल ही में राजनीतिक मामलों की बैठक में भूपेश बघेल ने बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के खिलाफ मोर्चा खोला, जिसे पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे ने आगे बढ़ाया।

वहीं, जिला अध्यक्षों की बैठक में बैज और बघेल समर्थकों के बीच खुलकर टकराव देखने को मिला। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अब कांग्रेस में पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) और बीसीसी (भूपेश कांग्रेस कमेटी) के बीच सत्ता संघर्ष का दौर शुरू हो गया है। ऐसे हालात में सचिन पायलट कांग्रेस की नैया कैसे पार लगाएंगे, यह बड़ा सवाल है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर रेप का आरोप:महासमुंद पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, चावल देखकर भविष्य बताने के लिए हैं फेमस

June 10, 2026

बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, 'वनवासी' शब्द पर आपत्ति:चारामा में राष्ट्रपति-राज्यपाल-सांसद और विधायकों के नाम सौंपा गया आवेदन

June 10, 2026

सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान:बिलासपुर में कटी हुई श्वासनली की सफल सर्जरी, 2 घंटे तक चला ऑपरेशन

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073070
Views Today : 37
Views Last 7 days : 309
Views Last 30 days : 5641
Total views : 96603
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.