Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर रेप का आरोप:महासमुंद पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, चावल देखकर भविष्य बताने के लिए हैं फेमस
Breaking News

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर रेप का आरोप:महासमुंद पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, चावल देखकर भविष्य बताने के लिए हैं फेमस

By adminJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 1781070268
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



21 1781070268
छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने महिला की शिकायत पर कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है। उन पर रेप का आरोप है। पुलिस ने उन्हें रायपुर से अरेस्ट किया है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। नरेंद्र शास्त्री प्रसिद्ध कथावाचक और ज्योतिषी हैं, उन्हें ‘चावल वाले बाबा’ या ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से भी जाने जाते हैं। वे लोगों के लाए गए चावल के दानों और एक लाल फूल को देखकर उनका भूत, भविष्य और वर्तमान बताने के लिए काफी लोकप्रिय हैं। बता दें कि इससे पहले जांजगीर-चांपा में आरोप के आरोप में निर्मल बाबा (60) को गिरफ्तार किया गया था। महिला को शरीर में दर्द की परेशानी थी, इस समस्या के इलाज के लिए वह बाबा के पास गई थी। इस दौरान उसने महिला से रेप किया था। महिला के शिकायत पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक महिला ने बागबाहरा थाने में 6 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत FIR दर्ज की है। यानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म और महिला की कमजोर/असहाय स्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। रयपुर के सिलयारी से हुई गिरफ्तारी 9 मई यानी बुधवार को मामले में कार्रवाई करते बागबाहरा थाना पुलिस ने नरेंद्र शास्त्री को रायपुर के सिलयारी से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए बागबाहरा लेकर आई। मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी। ……………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… निर्मल बाबा ने महिला से रेप कर न्यूड फोटो खींची:इंस्टा पर अपलोड कर किया ब्लैकमेल, बॉडी पेन के इलाज के लिए गई थी, गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा ने महिला से रेप किया है। महिला को शरीर में दर्द की परेशानी थी, इस समस्या के इलाज के लिए वह निर्मल बाबा (60) के पास गई थी। बाबा ने उसे चमत्कार से पूरा ठीक करने का झांसा दिया और प्रसाद खिलाया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त:पहले गृह विभाग के सचिव थे, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

June 10, 2026

जशपुर में सड़क सुरक्षा रील प्रतियोगिता:विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और पेट्रोल देकर सम्मानित किया गया

June 10, 2026

बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, 'वनवासी' शब्द पर आपत्ति:चारामा में राष्ट्रपति-राज्यपाल-सांसद और विधायकों के नाम सौंपा गया आवेदन

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073075
Views Today : 42
Views Last 7 days : 314
Views Last 30 days : 5646
Total views : 96608
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.