![]()
.
लिम्हाटोला परिक्षेत्र साहू समाज के पदाधिकारियों के लिए मंगलवार को चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सोमेश साहू और भूपेंद्र साहू ने कराया। परिक्षेत्र अध्यक्ष लोकनाथ साहू, उपाध्यक्ष छगनलाल साहू, कांतिबाई साहू, संगठन सचिव भुवनलाल साहू, हेमलता साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक मिथलेश साहू, सह संयोजक कमल साहू, महिला मोर्चा संयोजक भूपेश्वरी साहू को बनाया गया।
नाम निर्देशन, नाम वापसी आदि की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की गई। इसके बाद समन्वय समिति द्वारा आपसी सहमति एवं समन्वय के आधार पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हिंसा साहू और पंच कुमारी साहू ने कहा कि यह चुनाव सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और समाज को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साहू समाज कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और सभी को साथ लेकर चलना है। इस अवसर पर भुनिराम साहू, तेजराम साहू, कुमारी बाई साहू, शशिकिरण साहू, दीनदयाल साहू, सहदेव साहू, चमन साहू, महेंद्र साहू, गोकुल साहू, विजय साहू, मननु साहू, श्रीराम साहू, खिलानंद हिरवानी, कांति साहू, धनेश्वरी साहू, जानकी साहू, प्रेमलता साहू, उर्वशी साहू सहित अनेक लोग शामिल रहे।
चिखली में लोकमान्य साहू अध्यक्ष बने: इसी तरह डौंडी परिक्षेत्र साहू समाज चिखली का चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें लोकमान्य साहू अध्यक्ष, किशुन साहू उपाध्यक्ष, लताबाई साहू, खेमलाल साहू संगठन सचिव, ललीता साहू संगठन सचिव के रुप में निर्वाचित हुए। जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में हिंछाराम साहू एव केशव साहु उपस्थित रहे।
<
