गाड़ी में ड्राइवर सीट पर एक युवक सवार था वहीं बगल की सीट में दूसरा युवक सो रहा था।
रायपुर में पुलिस जीप में शराबखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। यह गाड़ी बिलासपुर में पुलिस विभाग में अटैच थी। जिसे ड्राइवर आशीष यादव रिपेयरिंग के लिए रायपुर लेकर आया था। इसी दौरान ड्राइवर ने अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में शराबखो
.
ASP ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला के मुताबिक, इस मामले में रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को यातायात मुख्यालय लाकर जब्त किया है। पूछताछ में पता चला कि, गाड़ी 2 साल से बिलासपुर पुलिस विभाग में अटैच थी। गाड़ी मालिक VIP स्टेट अशोका नगर का निवासी डिलेश्वर पटेल है। ड्राइवर ने मालिक से गाड़ी घर ले जाने के लिए मांगी थी।
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर आशीष यादव के खिलाफ गलत तरीके से लाल नीली बत्ती, सायरन होटल लगाने और नशे की हालत में वाहन चलाने की धारा में कार्रवाई की है।

ड्राइवर आशीष यादव ने रिपेयरिंग के लिए रायपुर लेकर आया था।
क्या था पूरा मामला जानिए ?
रायपुर में एक पुलिस जीप में शराबखोरी का वीडियो सामने आया। जिसमें एक ड्राइवर समेत दो तीन युवक शराब के नशे में चूर होकर सो रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने जब ड्राइवर को नींद से जगाया तो उसे कुछ होश नहीं था। इस पूरी घटना का स्थानीय कांग्रेस नेता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
यह वीडियो रविवार रात का है। वीडियो में दिख रहा है कि रायपुर पासिंग नंबर की एक स्कॉर्पियो में पुलिस की तख्ती और ऊपर बत्ती लगी हुई है। गाड़ी में ड्राइवर सीट पर एक युवक सवार है। वहीं बगल की सीट में दूसरा युवक सो रहा है। इसी तरह पीछे भी एक युवक नींद में सोया है। गाड़ी के दरवाजे के पास शराब की बोतल और नमकीन पड़े हुए हैं।

ड्राइवर आशीष यादव ने रिपेयरिंग के लिए रायपुर लेकर आया था।

गाड़ी के दरवाजे के पास शराब की बोतल और नमकीन पड़े हुए हैं।
ड्राइवर बोला- शराब पी ली थी, नशा चढ़ गया
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस नेता नवाज खान ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। जब उसने नशेड़ी ड्राइवर से पूछा तो ड्राइवर ने कहा कि शराब पी ली थी जिससे नशा चढ़ गया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी के भीतर सो रहे अन्य लड़कों को उठाने लगा।
नवाज ने सोशल मीडिया पर लिखा की घटना रात 2 बजे की है। आरोपी ड्राइवर और उसके दोस्तों ने 2-4 लोगों को टक्कर मारने से बाल बाल बचे। वे कहां पर खड़े हैं उन्हें होश नहीं था।

रायपुर पासिंग नंबर की एक स्कॉर्पियो में पुलिस की तख्ती लगी हुई है।
कांग्रेस बोली- अराजक कानून व्यवस्था
इस घटना का वीडियो कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने लिखा कि, जनता की जिम्मेदारी जिन कंधों पर हैं, वहीं सड़क पर मौत बांटने निकले हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नहीं अराजकता का राज चल रहा है।

लोग वीडियो के कमेंट में अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
लोगों ने लिए मजे, कमेंट्स पर बोले- भारी मिस्टेक हो गया
सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो के कमेंट में अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। प्रभात नाम के एक यूजर ने सुप्रसिद्ध गंगाजल मूवी के डायलॉग के अंदाज में लिखा कि भारी मिस्टेक हो गया है। वही मुशाहिद नाम के यूजर ने लिखा कि सरकारी दामाद है। अमित ने लिखा कि शासन मस्त, प्रशासन मदमस्त है। इस वीडियो को सैकड़ों लोग लाइक और शेयर कर रहे हैं।
बिलासपुर पुलिस ने 8 महीने पहले हटाई थी यह गाड़ी
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने बताया कि यह गाड़ी लगभग 8 महीने पहले बिलासपुर पुलिस ने विभाग से हटा दी थी और इसी तरह कई और गाड़ियां भी हटाई गई हैं।
<
