बलरामपुर में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान (एसएचएस-2025) के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के बाजार परिसर में ‘एक दिन-एक घंटा-एक साथ’ थीम पर सामूहिक श्रमदान हुआ। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भी श्रमदान किया।
.
इस कार्यक्रम में कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधिराम एक्का और उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने भी हिस्सा लिया। सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि बलरामपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान
वहीं, जिले में वन विभाग की ओर से आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपनी मां के नाम पर महोगनी का पौधा लगाया। कार्यक्रम का आयोजन वनमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
मंत्री नेताम ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने पौधे के संरक्षण पर भी जोर दिया। मंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। साथ ही स्थानीय समुदायों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

<
