.
छग राज्य बनने के बाद 2003 मंे पहली बार चुनाव हुआ था, तब हमारे जिले में वर्तमान में शामिल खेरथा, गुंडरदेही, संजारी बालोद व डौंडीलोहारा में चुनाव हुआ था। हालांकि 5 साल बाद परिसीमन प्रक्रिया के चलते खेरथा को गुंडरदेही विधानसभा में शामिल किया गया। वर्तमान में तीन विस संजारी बालोद, गुंडरदेही और डौंडीलोहारा है। राज्य बनने के बाद 2003 और 2008 में जब चुनाव हुआ, तब बालोद को जिले का दर्जा नहीं मिला था। दुर्ग मंे शामिल था। दल्लीराजहरा निवासी कृष्णा साहू ने बताया कि दुर्ग को जिले का दर्जा मिले 115 से ज्यादा साल हो चुके है।
<
