छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव ने भिलाई में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें बघेल ने कहा था कि मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे। सिंहदेव ने दावा किया
.
सिंहदेव भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात करने उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ऐतिहासिक विमर्श पर खुलकर अपनी राय रखी।

कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव बोले- मुगलों ने हिंदुओं पर कोई अत्याचार नहीं किया।
मुगल शासकों ने हिंदुओं पर नहीं किया अत्याचार – सिंहदेव
इतिहास में एमए कर चुके और स्वयं राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने इतिहास का गंभीरता से अध्ययन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतिहास में ऐसे कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलते जो यह दर्शाते हों कि मुगल शासकों ने हिंदुओं पर सुनियोजित या व्यापक अत्याचार किए।
‘मुगल काल में सरगुजा रियासत सुरक्षित’
सिंहदेव ने तर्क दिया कि मुगल संख्या में बहुत कम थे और वे शासन चलाने के लिए धार्मिक टकराव के बजाय सामाजिक संबंधों को प्राथमिकता देते थे। उन्होंने अपने गृह अंचल सरगुजा का उदाहरण देते हुए कहा कि मुगल काल के दौरान भी सरगुजा रियासत सुरक्षित रही।

मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे – सिंहदेव।
उस दौर में धर्म पर नहीं हुआ दमन – सिंहदेव
उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय वहां कितने मुसलमान थे, फिर भी हिंदू सुरक्षित थे। सिंहदेव ने कहा, हम खुद एक राजपरिवार से आते हैं। इतिहास में कहीं नहीं मिलता कि उस दौर में धर्म के आधार पर दमन किया गया हो।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्राचीन और मध्यकालीन भारत में शासकों की कार्यप्रणाली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शासक संख्या में सीमित होते थे और शासन के लिए आपसी संबंध बनाते थे।
उन्होंने सम्राट अशोक और गौतम बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि बौद्ध धर्म के प्रसार में भी कहीं जबरन धर्मांतरण की बात नहीं मिलती। सिंहदेव के अनुसार, जो लोग बौद्ध बने, वे स्वेच्छा से बने, और यही परंपरा मुगल काल में भी दिखाई देती है।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
राकेश-पांडेय बोले-हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भूपेश चुप क्यों?: कथावाचकों को राजनीति से जोड़ना गलत, बघेल ने कहा था-अंधविश्वास फैला रहे कथावाचक

भूपेश बघेल ने कहा था-अंधविश्वास फैला रहे कथावाचक
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। भूपेश बघेल ने यह भी कहा था कि, बीजेपी और आरएसएस हिंदू खतरे में है का भय दिखाकर चुनाव जीतने का काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
<
